फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Reward of 25-25 thousand rupees announced on both the accused of raping and molesting a Bengali girl

बंगाली युवती से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Fri, 09 Jul 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Reward of 25-25 thousand rupees announced on both the accused of raping and molesting a Bengali girl
टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में आई पश्चिम बंगाल की युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को इनाम देने के लिए एसपी ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से निवेदन किया था। रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार की अनुशंसा पर राज्य के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने अनूप चानौत व अंकुर सांगवान पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि 9 मई को थाना शहर बहादुरगढ़ में दर्ज आपराधिक मामले के अनुसार टीकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पश्चिम बंगाल से आई लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। उनकी टीम में शहर थाना प्रभारी विजय कुमार, सीआईए टू के प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीलम और साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक चांद सिंह को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को पीड़ित लड़की अनिल मलिक, जगदीश बराड़, अंकुर सांगवान, अनूप चानौत व एक महिला के साथ पश्चिमी बंगाल से चली थी। युवती के पिता ने एसआईटी को बताया था कि उनकी बेटी अनूप चानौत व अनिल मलिक के साथ उनके टेंट में रुकी थी। जहां पर अपने साथ हुई छेड़खानी और दुष्कर्म की बात उन्हें बताई थी। पीड़ित के पिता ने यह भी बताया था कि उसकी बेटी की 30 अप्रैल 2021 को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ अनिल मलिक, अनूप चानौत व अन्य ने छेड़खानी करने के अलावा दुष्कर्म किया था। एसआईटी ने मामले की जांच के लिए 20 से अधिक व्यक्तियों को जांच में शामिल कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुष्टि होने पर तीन आरोपियों में से एक दिल्ली के पोचनपुर निवासी अनिल मलिक को गिरफ्तार किया जा चुका है। गांव चानौत, जिला हिसार के अनूप और गांव मंदोला, जिला चरखी दादरी के अंकुर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed