फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Residents of the area are now scared of the pitbull dog, scared

Jhajjar-Bahadurgarh News: पिटबुल कुत्ते से अब क्षेत्रवासी भयभीत, सहमे

Sun, 26 Mar 2023 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Residents of the area are now scared of the pitbull dog, scared
बहादुरगढ़। गांव छारा महिला को काटने के बाद अब क्षेत्रवासी भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि कुत्ता खतरनाक हो चुका है और वो कई बार हमला कर चुका है। अभी तो महिला को काटा है। कुछ दिन पहले वो एक कटड़े को भी काट चुका है।
विज्ञापन

छारा गांव निवासी गंगा देवी के साथ घटना हुई है। गंगा देवी गांव में ही आंगनबाड़ी केंद्र में हेल्पर का काम करती हैं। शिकायतकर्ता गांव छारा निवासी विकास ने बताया कि 21 मार्च को उसकी मां अन्य वर्करों के साथ घर-घर सर्वे कर रही थीं। मां के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दर्शना निवासी छारा भी थीं। जब मां दर्शना के साथ गांव निवासी वकील के मकान के बाहर पहुंचीं तो उसी समय वकील का पिटबुल नस्ल का कुत्ता आया और मां के मुंह पर हमला कर दिया और नाक के नीचे होंठ को काटकर अलग कर दिया। उसकी मां दर्शना मैडम के साथ बेसुधी हालत में दोपहर के समय करीब 12 बजे घर पर आई। वह अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल झज्जर ले गया। यहां डाक्टर ने होंठ पर टांके लगा दिए। 23 मार्च को वह वकील के घर पर उलाहना देने गया तो वकील ने उससे कहा कि मैं तो ऐसे ही अपने कुत्ते को खुला रखूंगा। अगर दोबारा मेरे घर पर आया तो जान से मार दूंगा। फिर वह अपनी मां को लेकर गांव के सरकारी अस्पताल चला गया। आरोप है कि वकील के कुत्ते ने पहले भी कई व्यक्तियों और पशुओं को काटा है। मालिक कुत्ते को लापरवाही से खुला रखता है। अगर कोई कुत्ते को बांधने के लिए कहता है तो बहस करता है और धमकी देता है।
विज्ञापन

मांडोठी चौकी इंचार्ज रणदीप सिंह ने बताया कि छारा में एक महिला को पिटबुल कुत्ते के काटने की बात सामने आई है। शिकायत के आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच चल रही है। आरोपी के पास पिटबुल कुत्ते से संबंधित किसी तरह का कोई लाइसेंस नहीं मिला है। फिलहाल महिला के बेटे की शिकायत पर कुत्ते के मालिक वकील के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही कुत्ते को कब्जे में लेने के लिए पशु पालन विभाग से पत्र व्यवहार किया जाएगा। कानूनी रूप से जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed