फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Republic day

सजा बाग स्टेडियम, विस उपाध्यक्ष करेंगी ध्वजारोहण

Tue, 26 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 26 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Republic day

जहांआरा बाग स्टेडियम में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मंगलवार

विज्ञापन
को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। समारोह में हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगी और मार्च पास्ट की सलामी लेंगी।

जिला प्रशासन की ओर से समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूली बच्चों द्वारा जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा वहीं, प्रख्यात कलाकार महाबीर गुड्डू भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। समारोह में आपातकाल के दौरान जेल जाने वालों को भी प्रशासन की ओर से ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्वतंत्रता सेनानी व युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा।

बेरी में एसडीएम मलिक करेंगे ध्वजारोहण ः बेरी। बेरी उपमंडल में उपमंडलस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह में बेरी के एसडीएम अजय मलिक समारोह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर ध्वजारोहण करेंगे। बेरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह मेें बच्चों द्वारा देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

बहादुरगढ़ में एसडीएम जैन फहराएंगे तिरंगा
 उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह मंगलवार को रेलवे रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसडीएम अमरदीप जैन समारोह में मुख्यातिथि होंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि समारोह सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर मुख्यातिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियां परेड में मार्चपास्ट करेंगी। इस उपरांत छात्रों का पीटी, लेजियम और डंबल शो होगा। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed