फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Remembering Saint Shiromani Guru Ravidas and paying homage to him

Jhajjar-Bahadurgarh News: संत शिरोमणि गुरु रविदास का स्मरण कर किया नमन

Sat, 24 Feb 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Remembering Saint Shiromani Guru Ravidas and paying homage to him
क्षेत्र के गावं में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाते सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
झज्जर। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर बेरी के गांव छारा, मातनहेल, छुछकवास में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की और संत शिरोमणि गुरु रविदास का स्मरण कर उन्हें नमन किया। हुड्डा ने कहा कि संत रविदास ने हमेशा, मानवता, समानता, एकता, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की, जहां किसी भी प्रकार का भेदभाव ना हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास सामाजिक सुधार और समरसता के लिए आजीवन प्रयत्नशील रहे। उन्होंने कर्म को प्रधानता देते हुए गीता की तरह कर्म पर जोर दिया। हुड्डा ने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोगों ने देश के संविधान पर हमला बोल दिया है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। सभी देशवासियों को एकजुट होकर इस हमले का जवाब देना होगा। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान माना जाता है। हमारे नेताओं ने कई साल की मशक्कत के बाद देश को संविधान दिया था। भाजपा सरकार संत रविदास के विचारों और देश के संविधान के विपरीत काम कर रही है। मौजूदा सरकार संविधान को कुचलने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। इसका जीता जागता सबूत चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed