{"_id":"689b8abc0a44fab0a20a6504","slug":"religious-programs-held-on-janmashtami-festival-at-iskcon-templereligious-programs-held-on-janmashtami-festival-at-iskcon-temple-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116771-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर हुए धार्मिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर हुए धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन
-फोटो 68 : कार्यक्रम में आकर्ष वेशभूषा में नन्हें बच्चे। स्रोत मंदिर
बहादुरगढ़। इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी से पूर्व कृष्ण लीला पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष आयोजन हुए। जिसमें भगवान कृष्ण के जीवन की विभिन्न घटनाओं को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने कृष्ण के जन्म, बाल लीलाएं, गोपियों के साथ रासलीला और कंस वध जैसे प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से निभाया। कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जो कृष्ण भक्ति में लीन रहे। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कृष्ण लीला के दौरान, मंदिर परिसर को फूलों, रोशनी और रंगोली से सजाया गया था। जिससे एक उत्सव का माहौल बन गया था। इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण लीला का मंचन जन्माष्टमी के उत्सव का एक अभिन्न अंग है, जो भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव है।
-फोटो 68 : कार्यक्रम में आकर्षक वेशभूषा में नन्हें बच्चे। स्रोत मंदिर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
-फोटो 68 : कार्यक्रम में आकर्षक वेशभूषा में नन्हें बच्चे। स्रोत मंदिर