फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   relief from heat, trouble on the roads

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी से राहत, सड़कों पर आफत

Wed, 05 Jul 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 05 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
relief from heat, trouble on the roads
झज्जर। शहर में मंगलवार की शाम को हुई करीब दस मिनट की बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि हर साल बरसात में ये हाल होता है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा हालांकि बारिश बाद उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने से गुजरने वाली सड़क पर नालों की सफाई के कारण निकाला गया कीचड़ भी सड़क पर फैल गया है। जिससे सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को झेलनी पड़ी। मुख्य बाजार को जाने वाले रास्ते, आंबेडकर चौक, बिकानेर चौक, यादव धर्मशाला के सामने, भगत सिंह चौक, माता गेट, छारा चुंगी, पुराना बस स्टैंड के पीछे वाली सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का पानी भर गया था। बारिश बंद होने के बाद धीरे-धीरे पानी की निकासी होने लगी थी।
विज्ञापन

- फसलों को होगा फायदा
मंगलवार की शाम को हुई बारिश से किसानों की फसलों को भी फायदा होगा। किसानों की धान, ज्वार, बाजरा व कपास की फसलों में पानी की मात्रा बरकार रहेगी। जिससे किसानों का सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बच जाएगा। इस सप्ताह मौसम विभाग की तरफ से निरंतर बारिश बताई जा रही है। अगर अच्छी बारिश होती है तो धान की राेपाई में और तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
शहर के नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। जल्द ही नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- मनदीप सिंह, एमई, नगर परिषद, झज्जर।
वर्जन
फिलहाल किसानों की फसलों के लिए बारिश बेहतर है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फसलों से खरपतवार निकाल दें।
- डॉ जगजीत सांगवान, एसडीओ, कृषि एंव किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed