{"_id":"66e20ed89a11ae53400b76d4","slug":"reconciliation-between-the-two-brothers-now-former-mla-naresh-will-campaign-in-support-of-brother-dinesh-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109794-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों भाईयों में हुई सुलह : अब पूर्व विधायक नरेश करेंगे भाई दिनेश के समर्थन में चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों भाईयों में हुई सुलह : अब पूर्व विधायक नरेश करेंगे भाई दिनेश के समर्थन में चुनाव प्रचार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छोटे भाई दिनेश कौशिक को भाजपा की ओर से टिकट मिलने के बाद से पूर्व विधायक नरेश कौशिक खफा चल रहे थे। बुधवार को दोनों भाईयों ने एक मंच पर गले मिले और हाथ उठाकर नरेश कौशिक ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश का खुलकर समर्थन करने का वादा किया।
बुधवार को नरेश कौशिक ने कार्यालय में समर्थकों की बैठक बुलाई थी। पूर्व विधायक कौशिक ने कहा कि टिकट घर में ही है इसलिए कार्यकर्ता पदाधिकारी घर-घर जाकर वोट की अपील करें। इससे पहले दिनेश कौशिक ने बड़े भाई नरेश कौशिक की ओर से बुलाई गई बैठक में पहुंच चरण स्पर्श करते हुए भविष्य में उनके मार्गदर्शन में कार्य करने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए सभी को साथ लेकर अपने भाई नरेश कौशिक का पूर्ण सहयोग मांगा। नरेश ने भी खुले दिल से भाई को गले लगाया और वर्ष 2014 की तरह कमल खिलाकर डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाने की अपील की।
दरअसल भाजपा टिकट वितरण को लेकर पूर्व विधायक नरेश कौशिक व उनके कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। कार्यकर्ताओं ने कुछ रोज पहले हुई बैठक में हाईकमान को चेताते हुए पार्टी छोड़ने की बात कही थी। जिस पर पूर्व विधायक कौशिक ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें कई दिनों तक समझाने के बाद बुधवार को दोबारा बैठक बुलाकर दिनेश का साथ देने, पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही। कौशिक ने कहा कि मैं भाजपा का सच्चा सिपाही हूं।