फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Recommendation of cancellation of Vidya Mandir School, jhajjar news

विद्या मंदिर स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश

Sat, 11 Mar 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा बोर्ड ने आर्यनगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की है। इसके बाद स्कूूल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षाओं के पहले ही दिन 7 मार्च को भारतीय विद्या मंदिर स्कूूल में बोर्ड सचिव अनिल नागर ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान भारी अव्यवस्थाएं सामने आई थी। इसके चलते स्कूल का न केवल सेंटर रद्द कर दिया गया था तो बल्कि शाम के सत्र में हुई 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा भी रद्द कर दी थी। इस स्कूल के परीक्षा केंद्र को सांपला रोड स्थित आरएस माडर्न स्कूल में शिफ्ट किया गया है। वहीं बोर्ड अध्यक्ष जगबीर ने शुक्रवार को भारती विद्या मंदिर स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश करते हुए बताया है कि प्रमुख केंद्र अधीक्षक की अनुपस्थिति, बाहरी हस्तक्षेप और अनियमितताएं पाए जाने पर यह कार्रवाई की जा रही है।
दो सुपरवाइजर भी किए रिलीव
ड्यूटी में कोताही बरतने वाले सर्वोदय बाल मंदिर खानपुर सतवंत सिंह को छुछकवास व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धिपुर के बलवान सिंह को झज्जर-20 में रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन

नहीं है जानकारी:पूनिया
भारती विद्या मंदिर के निदेश उदयभान पूनिया ने बताया कि मान्यता रद्द किए जाने की सिफारिश के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इस मामले में वे बोर्ड अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed