फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rape of teenage girl on the pretext of marriage, case

Jhajjar-Bahadurgarh News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, केस

Thu, 11 Apr 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl on the pretext of marriage, case
बहादुरगढ़। दिल्ली की एक किशोरी के साथ बहादुरगढ़ में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी ने अपने ही एक परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर गलत काम करने और बदनाम करने का आरोप लगाया है। आरोप कितने सही हैं, ये जांच का विषय है। बहादुरगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की उम्र फिलहाल 17 साल है। वह बहादुरगढ़ से नजदीक दिल्ली की एक कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, यह सिलसिला तीन साल पहले शुरू हुआ। उस दौरान पीड़िता के पड़ोस में एक युवक अपने जीजा-जीजी के पास रहता था। एक दिन उस लड़के ने पीड़िता से उसकी इंस्टाग्राम आईडी मांगी। किशोरी ने उसको अपनी आईडी बता दी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। वह एक साथ घूमने जाने लगे। किशोरी का आरोप है कि वर्ष 2022 में वह लड़का उसे बहादुरगढ़ के एक होटल में ले गया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार होटल ले जाकर उसके साथ गलत काम करता रहा। वह गर्भवती हुई तो उसने अबॉर्शन की दवाई लाकर दी और फिर मिलना बंद कर दिया। अब युवक उसे बदनाम कर रहा है, उसकी अश्लील फोटो लोगों को दिखा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed