फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ramveer Chahar of Haryana, receives first copy of manifesto of bjp letter from PM Modi

Haryana: झज्जर के रामवीर चाहर को मिली पीएम मोदी से संकल्प पत्र की पहली कॉपी, कहा- मेरे लिए सपने से कम नहीं

Sun, 14 Apr 2024 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Apr 2024 02:59 PM IST
सार

हरियाणा के झज्जर के पाना केशो सिलानी गांव के किसान रामवीर चाहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र की कॉपी मिली है। इस पर उन्होंने कहा कि आज पहली बार पीएम उनके सामने थे। वह उनसे मिलकर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।

विज्ञापन
Ramveer Chahar of Haryana, receives first copy of manifesto of bjp letter from PM Modi
किसान रामवीर चाहर - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा ने आज दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में अपना चुनाव संकल्प पत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी पहली कॉपी झज्जर के पाना केशो सिलानी गांव के किसान रामवीर चाहर को सौंपी। पीएम से संकल्प पत्र की कॉपी पाने वाले रामवीर इकलौते किसान हैं। वह पीएम से मिलकर उत्साहित हैं। रामवीर ने बताया कि पीएम से मिलना किसी सपने से कम नहीं हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वह आज दिल्ली में भाजपा पार्टी कार्यालय में पीएम से मिले। पीएम ने रामवीर से पूछा कि कैसे हो? परिवार में सब कैसे हैं? इस पर रामवीर ने कहा कि सब राजी खुशी हैं। इसके बाद पीएम में पूछा कि आप कहा से हो? रामवीर से बताया कि वह हरियाणा में झज्जर जिले के सिलानी गांव से हूं। इसके बाद पीएम ने पूछा कि सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं या नहीं? रामवीर ने कहा कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक टीवी पर देखा, आज सामने मिलकर सौभाग्यशाली हुआ
रामवीर ने कहा कि आज तक पीएम को केवल टीवी पर देखा था या फिर रेवाड़ी में रैली पर बड़ी स्क्रीन पर देखा। आज पहली बार पीएम उसके सामने थे। मैं उनसे मिलकर खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। पीएम ने उनके कंधे पर हाथ भी रखा।

भाजपा दफ्तर से आया था फोन
रामवीर ने बताया कि उनको कल शनिवार को भाजपा कार्यालय से किसी पाण्डेय जी का फोन आया था। उन्होंने बताया कि कल उन्हें भाजपा कार्यालय दिल्ली आना हैं और पीएम से उनकी मुलाकात होगी। रामवीर ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हुआ और उसने पूछा कि आपको मेरा नंबर कहा से मिला तो उन्होंने बताया कि आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलती हैं, वहीं से आपका नंबर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed