फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ramkanwar Dharmshala will feed peoples till 10th April

लाला रामकंवार धर्मशाला के प्रांगण में 30 मार्च से 10 अप्रैल तक गरीबों को मिलेगा भोजन

Sun, 29 Mar 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ramkanwar Dharmshala will feed peoples till 10th April
राजबीर लोहचब धर्मशाला में जरूरतमंद लोगों को दाल व चावल का वितरण करते हुए। - फोटो : Bahadurgarh
अजुध्या प्रसाद चंद्रभान चैरिटी ट्रस्ट द्वारा बहादुरगढ़ शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग के लाल चौक के सामने नाहरा नाहरी रोड पर स्थित लाला रामकंवार धर्मशाला के प्रांगण में 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रोजाना सायं 5 से 7 बजे तक जरूरतमंद व गरीब लोगों के लिए बने बनाए भोजन की व्यवस्था शुरू की जाएगी। कोई भी जरूरतमंद व गरीब व्यक्ति या तो भोजन को पैक करवाकर अपने घर ले जा सकता है या सोशल डिस्टेंस के नियम की पालना करते हुए वहीं बैठकर भोजन ग्रहण कर सकता है।
विज्ञापन

लाला रामकंवार धर्मशाला के प्रधान कुलभूषण गुप्ता व अन्य ट्रस्टी सदस्यों ने बताया कि कोरोना वायरस आपदा को देखते हुए 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रोजाना लाला रामकंवार धर्मशाला के प्रांगण में रोजाना शाम को 5 बजे से 7 बजे तक गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए बने बनाए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। कुलभूषण गुप्ता ने बताया कि इससे पहले ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद व गरीब लोगों को 10 क्विंटल दाल व चावल का वितरण भी जनहित में किया गया है ताकि इस संकट की घड़ी में गरीब लोगों को राहत मिल सके। गुप्ता ने कहा कि संकट के समय में हमेशा उनके पूर्वज व उनका परिवार गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए काम करता आया है और भविष्य में भी उनका परिवार जनसेवा की इस परंपरा को जारी रखेगा।
विज्ञापन

लाला रामकंवार धर्मशाला के मैनेजर राजबीर लोहचब ने बताया कि धर्मशाला के ट्रस्टी सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस की आपदा को देखते हुए पिछले तीन दिनों से धर्मशाला प्रांगण, श्रमिक बस्ती छोटूराम नगर, ओमेक्स के साथ सटी झुग्गी झोपड़ियों व अन्य जगहों पर गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर इस संकट के समय में उन्हें दाल व चावल बांटने का काम किया गया है। मैनेजर राजबीर लोहचब ने बताया कि बने बनाए भोजन की व्यवस्था धर्मशाला के संस्थापक सदस्य महावीर प्रसाद गुप्ता, रामकंवार गुप्ता, रामनिवास गुप्ता के पुत्रों द्वारा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed