फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ramesh Chandra got the hall constructed with 20 lakhs in the government school of Chhudani

छुड़ानी के सरकारी स्कूल में रमेश चंद्र ने 20 लाख से कराया हॉल का निर्माण

Sun, 10 Apr 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ramesh Chandra got the hall constructed with 20 lakhs in the government school of Chhudani
स्कूल में हॉल बनवाने वाले डॉ. रमेश चन्द्र का सम्मान करते छुड़ानी के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
राजकीय उच्च विद्यालय छुड़ानी में नवरात्र उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण डॉ. रमेश चंद्र ने एक विशाल कक्ष (हॉल) का लोकार्पण किया। विद्यालय परिसर में इस बड़े हॉल का निर्माण उन्होंने अपने खर्च से कराया है। इस हॉल के निर्माण पर करीब 20 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

शनिवार को यह हॉल शिक्षा विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर एक कार्यक्रम भी हुआ। इसमें ग्राम प्रधान सत्ते के अलावा अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने रमेश चंद्र के इस प्रयास की सराहना की। लोगों ने कहा कि इस हॉल से बच्चों को कई तरह की सुविधा मिलेगी। गांव के निवासी पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी धर्मवीर शर्मा ने बताया कि रमेश चंद्र ने गांव की पांचों चौपालों की मरम्मत के लिए भी साढ़े 4 लाख रुपये दान दिए हैं। इस मौके पर आयोजित भंडारे में विद्यार्थियों, अध्यापकों व ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अध्यापक महेश शर्मा, कुलदीप पहलवान, सतीश व हरज्ञान समेत कई गणमान्य लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed