{"_id":"6aa5b05357eb80af71078843","slug":"rajesh-joon-sought-votes-in-the-name-of-bhupinder-singh-hooda-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-127122-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राजेश जून ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम पर वोट लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राजेश जून ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम पर वोट लिए
Sun, 13 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो-69: पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून।
बहादुरगढ़। निर्दलीय विधायक राजेश जून के हालिया आरोपों पर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने राजेश जून पर पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को चांदी के सिक्के, बाल्टी, टोकनी, सिलाई मशीन और नकदी बांटकर लुभाने का आरोप लगाया। राजेंद्र जून ने कहा कि राजेश जून ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम पर वोट लिए, पर जीत के बाद भाजपा में चले गए।
पूर्व विधायक ने इसे जनता के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। राजेंद्र सिंह जून ने आरोप लगाया कि विधायक राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा के गुण गा रहे हैं। वे अधिकारियों पर प्रभाव बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बहादुरगढ़ की बदहाल सड़कों, सीवरेज और पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाए। कई जगह नल के पानी में सीवरेज मिलने की शिकायतें भी सामने आईं। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार, अस्पतालों में दवाइयों व संसाधनों की कमी को उन्होंने विधायक की नाकामी बताया।
राजेंद्र सिंह जून ने कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फिरौती की धमकियों से व्यापारी पलायन को मजबूर हैं। कई कॉलोनियों में पुलिस तैनात करनी पड़ रही है। पूर्व विधायक ने राजेश जून को जीत का अहंकार छोड़कर जनमत का सम्मान करने की नसीहत दी। उन्होंने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।