फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Raised in childhood under the shadow of father, maternal uncle raised niece

सास-बहू के झगड़े ने उजाड़ दिया परिवार, एक ही चिता में हुआ मां-बेटे का अंतिम संस्कार

Thu, 12 Aug 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Raised in childhood under the shadow of father, maternal uncle raised niece
विपिन कुमार बांगा
विज्ञापन

बेरी(झज्जर)। सास-बहू के झगड़े ने बुधवार देर शाम को एक और परिवार को उजाड़ दिया। गांव पलड़ा में बेटे के साथ फंदा लगाने वाली महिला का का शव वीरवार शाम को गांव पहुंचा। यहां पर दोनों की एक ही चिंता पर अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद ग्रामीण कुछ नहीं बोल रहे थे। जब इस मामले में जानकारी जुटाने की कोशिश की गई तो ग्रामीणों की जुबान पर एक ही बात थी कि 2 साल के मासूम ने किसी का क्या बिगड़ा था। विवाहिता के बचपन में सिर से पिता का साया उठने के बाद मामा ने पाल-पोष कर बड़ा किया था। उसने बड़ी धूमधाम से उसकी शादी की थी।

---------
शादी में खूब दिया था दहेज
मृतका के मामा लाल सिंह निवासी कोयलपुर हाल गांव बोचड़िया, जिला महेंद्रगढ़ ने बताया कि सुमित्रा की शादी में अच्छा दहेज दिया था। दहेज देने के बावजूद उसके ससुराल वाले और दहेज की मांग करते थे। सुमित्रा से झगड़ा करते थे। इससे परेशान होकर सुमित्रा ने यह कदम उठाया है। उसकी 2 बहनों की भिंडावास में तो 2 बहनों की शादी पलड़ा में हुई है। मृतका के मामा ने बताया कि 1994 में सुमित्रा के पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया था। परिवार में कोई सदस्य नहीं होने के कारण वह अपनी भांजी का पालन-पोषण करने के लिए गांव बोचड़िया गया। गांव में पालन-पोषण करके भांजी की शादी धूमधाम से की थी। सुमित्रा की छोटी बहन पूनम की शादी भी इसी घर में मनीष के छोटे भाई के साथ की गई है। सुमित्रा की बहन पूनम की ग्रुप डी में नौकरी लग गई थी, जिसकी नारनौल में ड्यूटी है। ड्यूटी के बाद वह अपने मायके बोचड़िया में चली जाती है।

सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद

सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed