{"_id":"6685f2250f92ba832209f8d7","slug":"rain-water-in-underpass-for-five-days-drivers-worried-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108355-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच दिन से अंडरपास में बारिश का पानी, वाहन चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच दिन से अंडरपास में बारिश का पानी, वाहन चालक परेशान
Thu, 04 Jul 2024 06:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
: रेलवे अंडरपास में भरा बरसाती पानी।
बहादुरगढ़। लाइनपार में रहने वाली शहर की आधी आबादी को सीधे जोड़ने के लिए 40 करोड़ से अधिक राशि से बहादुरगढ़ में बना रेलवे अंडरपास जर्जर हो चुका है। वैसे तो यह अंडरपास निर्माण पूरा होने के समय से ही सवालों के घेरे मेें है, लेकिन काफी कम समय के अंदर ही इसकी ऐसी हालत हो जाएगी, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था।
बारिश बंद होने के पांच दिन बाद भी अंडरपास के अंदर से पानी नहीं निकलाहै। लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब यह लोगों के लिए सुविधा कम और दुविधा ज्यादा बन रहा है। टीन शेड भी पूरी तरह टूट चुका है। यही हाल रहा तो कुछ दिन बाद इसमें से आना-जाना ही ठप हो सकता है।
अब हालत यह है कि इसके अंदर बनी सड़क जर्जर हो चुकी है। उसमें डाले गए सरिया भी निकल आए हैं। रोड़ी उखड़ी हुई है। गड्ढे बन रहे हैं। जबकि इस अंडरपास के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये रेलवे को दिए गए थे। इसके अतिरिक्त लगभग 9 करोड़ रुपये और दिए गए। कुल मिलाकर इस पर 40 करोड़ से अधिक राशि खर्च हुई, मगर इसकी हालत देखकर तो हर कोई इसके निर्माण पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
माल गोदाम रोड़ निवासी शिव कुमार गुप्ता, लाइनपार निवासी विक्रम शर्मा ने कहा कि अब इस अंडरपास की हालत ऐसी हो गई है कि इसके अंदर से निकलते समय सभी को डर लगा रहता है। हर समय अंडरपास की छत से पानी टपकता रहता है। बारिश बंद होने के कई दिनों बाद भी उसमें पानी भरा हुआ है। दीवारों से पानी लगातार निकलता रहता है। बता दें कि दो वर्ष पहले बारिश ज्यादा होने के बाद अंडरपास में पानी भर गया था। इस पानी से निकलने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन व रेलवे विभाग की ओर से पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
अंडरपास से पानी की निकासी और टीन शेड ठीक करवाने की मांग
लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से रेलवे अंडरपास से पानी की निकासी के सही इंतजाम और टीन शेड ठीक करवाने की मांग की है। यदि यह कार्य जल्द नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बारिश होगी और लोगों को कहीं ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी।