{"_id":"5f231cf68ebc3e9f6c354df4","slug":"rain-in-jhajjar-jhjhar-news-rtk5665537121","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में हुई हल्की बूंदाबांदी बहु झोलरी क्षेत्र में हुई 10 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में हुई हल्की बूंदाबांदी बहु झोलरी क्षेत्र में हुई 10 एमएम बारिश
विज्ञापन
बारिश के दौरान भीगने से बचाव करता युवक।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर में वीरवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं बहु झोलरी क्षेत्र और छूछकवास क्षेत्र में करीब 10 एमएम बारिश हुई है। बारिश होने से तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के कारण और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। मातनहेल से बहुझोलरी के बीच रेतीला एरिया है। जहां पर फसलों को पानी की आवश्यकता अधिक होती है। बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा। बारिश होने से किसानों की ज्वार, बाजरा, कपास की फसल में पानी की कमी की एक बार पूर्ति हो गई है। जबकि 3 अगस्त तक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई जा रही है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। वहीं वीरवार को तापमान में गिरावट आकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं शुक्रवार को बारिश होने के साथ-साथ एक डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
मौसम विभाग की ओर से अगले चार पांच दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बारिश से किसानों की फसलों को काफी फायदा होगा।
- डा. इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।