फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Railway underpass becomes cause of trouble

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे अंडरपास बना परेशानी का सबब

Thu, 14 Dec 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 14 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Railway underpass becomes cause of trouble
अंडरपास के अंदर छाया अंधेरा।
बहादुरगढ़। लाइनपार व शहर को जोड़ने के लिए करोड़ों की लागत से बनाया गया रेलवे अंडरपास देखरेख के अभाव में बदहाल है। अब हालत यह है कि जगह-जगह से फाइबर शेड के साथ सड़क टूट रही है। आए दिन इसमें गिरकर दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। बुधवार शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति की स्कूटी इन रोड़ियों में स्लिप हो गई और वह गिर गए। इसमें स्कूटी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने रेलवे और बहादुरगढ़ प्रशासन से मांग की है कि इसकी मरम्मत कराई जाए ताकि आवागमन सहज हो सके।
विज्ञापन

लाइनपार निवासी सुभाष शर्मा, विक्रम डागर, शशि कुमार ने बताया कि रेलवे अंडरपास की दीवारों से पानी का रिसाव होता रहता है। दुपहिया, कार व दूसरे अन्य वाहन चालकों को यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। जब से रेलवे अंडरपास बना है तभी से इसकी निर्माण सामग्री को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। रेलवे अंडर पास के दोनों तरफ लगाई गई फाइबर सीट भी टूट चुकी है। बारिश के दिनों में इसमें से पानी नीचे गिरता रहता है। इससे अंडरपास में पानी भर जाता है और यह एक सुविधा कम दुविधा ज्यादा बनता है। लोगों ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि रेलवे के अंडरपास में सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। अंडरपास में रेलवे लाइनों के नीचे के कवर्ड हिस्से में अंधेरा रहता है, ऐसे में यहां टूटी सड़क व गड्ढों में भरे पानी के चलते हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। राहगीरों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि रेलवे अंडरपास की सुध लेकर यहां खड़ी हुई समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed