फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   railway

तीन घंटे के मेगा ब्लॉक में पांच ट्रेनें रहीं रद्द

Mon, 13 Jan 2020 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
railway
रेलवे ट्रैक पर काम करते कर्मचारी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़-रोहतक के बीच रविवार को रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते तीन घंटे का मेगा ब्लॉक रहा। इसके चलते एसएसई ने रेलवे कर्मियों के साथ ट्रैक पर प्राथमिकता से काम किया। इस दौरान दिल्ली-रोहतक के बीच चलने वाली पांच ट्रेनें रद्द रही। दिल्ली से जींद जाने वाली गाड़ी भी देरी से चली। बहादुरगढ़ और रोहतक रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक मरम्मत कार्य हुआ। मरम्मत कार्य होने की वजह से दिल्ली रेल मंडल ने मेगा ब्लॉक घोषित किया था। इस दरमियान बहादुरगढ़ से सवारी गाड़ी नहीं चली। इसके चलते बहादुरगढ़ से रोहतक जाने वाली सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को दैनिक ट्रेन दिल्ली-रोहतक ट्रेन संख्या 64911, रोहतक से दिल्ली जाने वाली 64914, दिल्ली से रोहतक आने वाली 64915, रोहतक से दिल्ली जाने वाली 64932 रद्द रही। जबकि 14323-14324 पिछले दिनों से ही रद्द चल रही है। दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर संख्या 54641 भी रद्द रही। जबकि दिल्ली से जींद जाने वाली ट्रेन संख्या 54031 का देरी से संचालन हुआ। एसएसई प्रेम शर्मा ने बताया कि मरम्मत का कार्य समय पर पूरा कर लिया गया। इसके चलते सोमवार को यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed