फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Radha became the epitome of self-reliance by saving Rs 50

Jhajjar-Bahadurgarh News: 50 रुपये की बचत से राधा बनीं आत्मनिर्भरता की पहचान

Sun, 12 Oct 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 12 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Radha became the epitome of self-reliance by saving Rs 50
12jjrp16- बुपनिया निवासी राधा
झज्जर। बुपनिया गांव निवासी राधा ने 50 रुपये बचत करने के साथ सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर अपनी शुरुआत की थी। अब वह खुद बालाजी सेल्फ हेल्प ग्रुप चला रही हैं जिससे 11 महिलाएं भी जुड़ी हुई हैं। सबसे पहले राधा ने स्वयं ग्रुप से जुड़कर बचत करना सीखा और उसके बाद अपना ग्रुप बनाकर दूसरी महिलाओं को बचत करना सिखाया। आज उसके ग्रुप की बैंक लिमिट तीन लाख रुपये हो गई है।
विज्ञापन

राधा ने बताया कि वह 2018 में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी थी। उस समय 50-50 रुपये इकट्ठे करके जिसको जरूरत होती थी उसको दिए जाते थे। उसके बाद वह आगे बढ़ी और अपना ग्रुप शुरू किया। पहले ग्रुप की बैंक लिमिट 50 हजार, उसके बाद एक लाख और अब तीन लाख रुपये लिमिट हो चुकी है। वह तीन लाख रुपये तक का लोन लेकर काम कर सकती हैं। ग्रुप से 11 महिलाएं जुड़ी हैं और हर कोई अपना-अपना स्वरोजगार भी चला रही हैं।
विज्ञापन


पति ने शुरू किया काम
राधा ने स्वरोजगार के जरिये अपने पति का काम भी शुरू करवाया। उसका पति पहले भट्ठे पर मजदूरी करता था लेकिन वह जूते-चप्पलों की फेरी लगाने का काम करता है। उसके परिवार की आमदनी भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed