{"_id":"6701cb7e9358354cab013b77","slug":"queue-of-devotees-cheering-for-maa-bhimeshwari-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114388-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भक्तों की कतार, मां भीमेश्वरी की जयकार-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भक्तों की कतार, मां भीमेश्वरी की जयकार-जयकार
Sun, 06 Oct 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
बेरी। नवरात्र की अष्टमी ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है, बेरी की ओर जाने वाले मार्ग और कस्बे की गलियों में श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई है। देश के कई शहरों से लोग मां भीमेश्वरी देवी की पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ लगी रही। मां को रोजाना दोपहर साढ़े 12 बजे बाद अंदर वाले मंदिर में लाया जाता है। पूरे कस्बे में श्रद्धालुओं की चहलपहल से चारों और धार्मिक माहौल है। बेरी मंदिर की मान्यता इतनी अधिक है कि न केवल आसपास के क्षेत्रों से बल्कि कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, दिल्ली आदि क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां मां की पूजा-अर्चना करते हैं। यहां मुख्य मेला सप्तमी और अष्टमी के दिन लगता है। मात्र दो दिनों में भी लाखों की संख्या में लोग मां के दर्शनार्थ बेरी पहुंचते हैं।
शिव चौक से लेकर दुजाना चौक तक जाम की स्थिति बनी रही
बता दें कि नवरात्र के तीसरे दिन व मेले में पुलिस फोर्स की कमी होने के कारण बेरी शिव चौक से लेकर दुजाना चौक तक जाम की स्थिति बनी रही। नवरात्र में भागलपुरी चौक से मंदिर के रास्ते बाहरी वाहनों की एंट्री बंद हो जाती थी, लेकिन पुलिस चुनाव में व्यस्त होने के कारण भागलपुरी चौक पर नाका न होने के कारण बाहरी वाहन अंदर प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
विधानसभा चुनाव के चलते फोर्स की कमी होने के कारण भागलपुरी चौक, दुजाना चौक पर नाके नहीं लग पा रहे हैं। इससे बाहरी वाहन अंदर प्रवेश कर रहे हैं। एक-दो दिन में अतिरिक्त फोर्स मेले में पहुंच जाएगी। इसके बाद कोई परेशानी नहीं होगी।-सतवीर सिंह, शहर चौकी प्रभारी, बेरी।