{"_id":"69fddd5a6af2f31b3408911a","slug":"questions-raised-over-voter-list-in-bcci-elections-team-progressive-front-writes-to-district-registrar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-123536-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बीसीसीआई चुनाव में मतदाता सूची पर उठे सवाल, टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट ने जिला रजिस्ट्रार को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बीसीसीआई चुनाव में मतदाता सूची पर उठे सवाल, टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट ने जिला रजिस्ट्रार को लिखा पत्र
Sat, 09 May 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 09 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो-57: बहादुरगढ़ में बैठक करते टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट के सदस्य। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) के चुनाव में मतदान से पहले चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराने लगा है। टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट ने मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए फर्म एंड सोसायटी की जिला रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही प्रामाणिक वोटर लिस्ट की मांग की है।
टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट से प्रवीण गर्ग व अन्य सदस्यों का आरोप है कि चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई। टीम के अनुसार एक मई की सुबह करीब 752 सदस्यों की सूची जारी की गई जबकि उसी दिन शाम को केवल 671 वोटरों की दूसरी सूची जारी कर दी गई।
आरोप है कि इस सूची में मोबाइल नंबर और अन्य संपर्क विवरण भी शामिल नहीं थे। बाद में लगातार पत्राचार के बाद 5 मई को 665 वोटरों की नई सूची उपलब्ध कराई गई। फ्रंट का कहना है कि सूची में शामिल कई नामों की जांच करने पर 50 से अधिक ऐसे वोटर सामने आए जिनका क्षेत्र में कोई सक्रिय व्यापार या औद्योगिक गतिविधि नहीं है।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ मामलों में एक कंपनी का प्रतिनिधि दूसरी कंपनी की ओर से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेता पाया गया।प्रोग्रेसिव फ्रंट ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में एक ही सदस्य संख्या कई फर्मों को आवंटित की गई है। बंद औद्योगिक इकाइयों, क्षेत्राधिकार से बाहर की इकाइयों और बिना सही पते वाली सदस्यता को भी सूची में शामिल किया गया है।
साथ ही गैर-सदस्यों द्वारा नामांकन दाखिल करने के आरोप भी लगाए गए हैं। टीम ने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर निर्वाचन अधिकारी पीके बंसल को ईमेल, पत्र और फोन के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अब टीम ने जिला रजिस्ट्रार से मांग की है कि सही और प्रामाणिक मतदाता सूची जारी कर चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जाए।
मेरे पास किसी भी पैनल के उम्मीदवारों की वोटर लिस्ट को लेकर कोई आपत्ति नहीं आई है। मैंने दो दिन पहले ही दोनों पैनल के उम्मीदवारों की बैठक ली थी। तब भी इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई। अब कोई आरोप लगा रहा है तो वो बेबुनियाद हैं। मैं अपना काम नियमानुसार और कानून के दायरे में रहकर कर रहा हूं।
- पीके बंसल, निर्वाचन अधिकारी, बीसीसीआई
बीसीसीआई के 21 सदस्यों की कार्यकारिणी के लिए मतदान 11 मई को होगा। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी पीके बंसल की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेरे पास टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट की ओर से बीसीसीआई की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत आई है। शिकायत में जो आरोप हैं उनको लेकर जांच करवाई जा रही है। अगर जांच में कुछ मिला तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- संजीत कौर, जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसाइटी, झज्जर।