फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Punjab farmers perform Shabad-Kirtan in temple

पंजाब के किसानों ने मंदिर में किया शबद-कीर्तन

Sat, 20 Feb 2021 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Punjab farmers perform Shabad-Kirtan in temple
बहादुरगढ़। दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षक गांव लोवा माजरा के निवासी कृष्ण जून ने कहा कि हरियाणा और पंजाब एक मां की दो संतानें हैं। दोनों जगह के लोग मेहनतकश और स्वाभिमानी हैं। धरती से प्यार इनके खून में है। इसीलिए खेती हो या सेना में जाकर धरती मां के लिए शहादत.. हरियाणा और पंजाब का कोई सानी नहीं है। दोनों जगह के लोग मेहनतकश और अपनी जड़ों से बेहद लगाव रखने वाले हैं। अविभाजित पंजाब में दोनों संस्कृतियां एक होकर सदियों एक-दूजे के साथ भाईचारे से बसती रही हैं। आज वही भाईचारा टीकरी बॉर्डर पर दिख रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोवा, माजरा व देशलपुर गांव की ओर से आयोजित भंडारे में पंजाब से किसान आंदोलन में आए किसानों ने शिरकत की। गांव के लोगों ने दिल खोलकर पंजाब के किसान भाइयों का सम्मान किया। इस मौके पंजाब के किसानों ने मंदिर में शबद कीर्तन किया व गुरबाणी सुनाई। हरियाणा के किसानों ने पंजाब के किसानों के लिए प्रेम से भंडारा करवाया।
विज्ञापन

कृष्ण जून ने कहा कि किसान आंदोलन पंजाब और हरियाणा के लिए सांस्कृतिक भाईचारे को दोबारा स्थापित कर रहा है। लोवा माजरा और देशलपुर के लोगों ने कृछ दिन पहले सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ आंदोलन में बैठे किसानों को अपना समर्थन दिया था। पंजाब से आए किसान नछत्तर सिंह ने कहा कि हम इन बातों को शब्दों में बयां नहीं कर सकते पर हरियाणा वाले भाइयों ने हमें जो आदर-मान और सहयोग दिया है, वे काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब का भाईचारा सबसे न्यारा है। कृष्ण जून ने कहा कि सियासत ने पंजाब और हरियाणा में जो दूरियां बना दी थी किसान आंदोलन के चलते वो सब धूमिल हो रही हैं और भविष्य में हम बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों के भंडारे में तीनों गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें से मनजीत प्रधान, बबलू जून, राजेश जून, पंडित संजय, बिट्टू जून, रामसिंह, काला, संदीप जून, सूरज, मनोज, पंडित सुभाष, कुलदीप जून व बल्लूू प्रधान इत्यादि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed