फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Public representatives and officials left for Delhi with urns filled with soil.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मिट्टी से भरे कलश लेकर दिल्ली रवाना हुए जनप्रतिनिधि और अधिकारी

Mon, 30 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 30 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Public representatives and officials left for Delhi with urns filled with soil.
बादली। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलशों में झज्जर सहित देश के प्रत्येक गांव व कस्बों से एकत्रित की गई मिट्टी को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के माध्यम से रविवार को दिल्ली भेजा गया। जिला झज्जर के खंड, नगर परिषद और नगर पालिका से जन प्रतिनिधियों के दल को बादली स्थित बीडीपीओ कार्यालय से एसडीएम रविंद्र मलिक ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर नप झज्जर चेरममैन जिले सिंह सैनी और बहादुरगढ़ नप चेयरपर्सन सरोज राठी,चेयरमैन ब्लॉक समिति झज्जर जगदीप छिकारा, चेयरमैन ब्लाक समिति मातनहेल दीपक,सदस्य योगेश, सदस्य सूरजमल, सदस्य संदीप, समाज सेवी नरेंद्र कुमार व सरपंच नवीन और सभी कलश यात्री मौजूद रहे। एसडीएम ने सभी कलश यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया। ये कलश महान वीरों के सम्मान में 31 अक्टूबर को इन अमृत कलशों की मिट्टी दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका में रखेंगे। यात्रा में हरियाणा के अलावा विभिन्न राज्यों से अमृत कलश यात्रियों का दिल्ली बार्डर स्थित साथ लगते जिला गुरुग्राम के धनचिरी कैंप में पहुंचने का सिलसिला आरंभ भी हो चुका है। झज्जर सहित हरियाणा के अन्य जिलों से कलश के साथ पहुंच रहे जन प्रतिनिधि अमृत कलश लेकर पहुंच रहे हैं। धनचिरी कैंप में ही इन प्रतिनिधियों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। सोमवार 30 अक्टूबर को इस कार्यक्रम की कर्तव्य पथ पर रिहर्सल होगी और 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उन्होंने जिला के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में जिला की तरफ से सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। इस अवसर पर डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह, बीडीपओ उमेद सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed