फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   'Provide easy and speedy justice to the common man'

‘आमजन को सुलभ व शीघ्र न्याय दिलाएं’

Thu, 31 Mar 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
'Provide easy and speedy justice to the common man'
झज्जर। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जज एवं सेशन डिविजन झज्जर के इंस्पेक्टिंग जज जस्टिस मनोज बजाज ने वीरवार को झज्जर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर एवं बहादुरगढ़ के उपमंडल न्यायिक परिसर का निरीक्षण किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने जस्टिस बजाज का झज्जर पहुंचने पर स्वागत किया। विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जस्टिस मनोज बजाज ने जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों, झज्जर व बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों की बैठक लेते हुए आमजन को सुलभ व शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय व उपमंडल न्यायिक परिसर से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की। झज्जर व बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बातों को भी ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भी आमजन को न्याय दिलाने में सहयोग करने की बात कही। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने जस्टिस मनोज बजाज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। झज्जर के उपरांत जस्टिस बजाज ने बहादुरगढ़ उपमंडल के न्यायिक परिसर का दौरा किया। उन्होंने न्यायिक परिसर की सभी चार अदालतों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीजे विमल कुमार, संदीप कुमार दुग्गल, हेमराज, विकास गुप्ता, ज्योति लाम्बा व सिविल जज आशीष कुमार शर्मा, सीजेएम सौरभ कुमार, अतिरिक्त सिविल जज इंदुबाला एवं मजिस्ट्रेट नेहा यादव व बहादुरगढ़ में एसडीजेएम वर्षा शर्मा, खुशबू गोयल, आशीष आर्या व वंदना ढिल्लन मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन

- जिला एवं सत्र न्यायालय के अधीक्षक को सेवानिवृति पर दी शुभकामनाएं
जस्टिस मनोज बजाज ने वीरवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय के अधीक्षक देवेंद्र कुमार मिगलानी को सेवानिवृति पर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सेवा में आगमन के साथ ही सेवानिवृति का दिन भी तय होता है। सेवाकाल के दौरान सदव्यवहार व कार्यकुशलता ही सेवानिवृत्ति के उपरांत पहचान बनाए रखती है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने भी देवेंद्र मिगलानी को सेवानिवृति पर उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed