{"_id":"62250c31e9f8ec216b5f505a","slug":"provide-benefits-of-schemes-to-every-family-manohar-lal-jhjhar-news-rtk640371123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर परिवार तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर परिवार तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ : मनोहर लाल
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा कार्यकर्ता हर गरीब की सेवा का संकल्प लेकर क्षेत्र में जाएं। सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। ये बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को गांव हसनपुर स्थित एमआर शिक्षण संस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व सांसद अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत पर चलते हुए सरकार गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। परिवार पहचान पत्र के जरिये हर परिवार की मैपिंग की गई है। जिसमें 11 लाख परिवार चिन्हित किए गए, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से कम है। प्रदेश में कुल 70 लाख परिवार हैं। सभी परिवारों तक भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पहुंच बनाए और सरकार की योजनाओं की जानकारी दे। बीजेपी जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने संगठन की ओर से मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए हर वर्ग का भला कर रही है। जब उन्होंने प्रदेश की बागडोर संभाली थी तब लोगों की छोटी से छोटी समस्याएं हल करने के लिए भटकना पड़ता था। उन्होंने धीरे धीरे आनलाइन के जरिए ऐसी व्यवस्थाएं की है, जिनसे आज घर बैठे लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी, मेरिट के आधार पर नौकरियां सहित अनेक कार्यों में पारदर्शिता आई है। आज गरीब परिवार के बच्चों को नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा के 18 सौ के करीब बच्चों को सकुशल लाया जा रहा है।
विज्ञापन
इंसेट
बीजेपी का हर कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासित सिपाही : ओमप्रकाश
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को सुरक्षित लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासित सिपाही है। सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से जनता खुश है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष गांव डावला-बाबरा मार्ग, झज्जर-बहादुरगढ़ और झज्जर-बादली मार्ग की मरम्मत की मांग की। इस अवसर पर बीजेपी के जिला प्रभारी महेश चौहान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पार्टी प्रवक्ता डॉ. राकेश, पूर्व मंत्री कांता देवी, जिला महामंत्री कप्तान बिरधाना, अश्वनी शर्मा, आनंद सागर, मंडल अध्यक्ष संदीप खरब, मनीष नंबरदार दुजाना, अनिल मातनहेल, सोमबीर कोडान, मोहित चतर सिंह, मनीष बंसल, प्रवीण गर्ग सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, बीजेपी के सभी मोर्चा पदाधिकारी, सभी त्रिदेव आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।