फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Proposal to start pension of 100 trees in Jatela Dham sent to government

Jhajjar-Bahadurgarh News: जटेला धाम में 100 वृक्षों की पेंशन शुरू करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा

Mon, 22 Jul 2024 05:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Proposal to start pension of 100 trees in Jatela Dham sent to government
बेरी। गांव माजरा डी दुबलधन में स्थित तपोभूमि जटेला में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर स्वामी नितानंद महाराज की ब्रह्मवाणी का अखंड पाठ की आरती, सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यहां नवनिर्मित भवन का उद्घाटन महंत राजेंद्र दास व गांव माजरा के सबसे बुजुर्ग बलबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आसपास के गांव से आए अन्य बुजुर्गों का भी शॉल भेंट कर मान सम्मान किया गया। पौधरोपण किया गया। इस अवसर डीएफओ विपिन कुमार ने बताया कि तपोभूमि जटेला धाम के आसपास की भूमि जाटी, फरास, नीम बरगद, पीपल, शीशम तथा (जाल) वृक्षों के लिए काफी उपयोगी है। तपोभूमि जटेला धाम में 100 पेड़ों की पेंशन लागू करने का प्रस्ताव हरियाणा सरकार के पास भेज रखा है। जिन पेड़-पौधे कि आयु सौ वर्ष से अधिक है। इस अवसर पर महंत राजेंद्र दास ने बताया कि हमने पिछले गत वर्ष विभिन्न जिलों में सोलह हजार त्रिवेणी लगाने तथा उनकी देखरेख करने का काम किया। जोकि प्रकृति को सुंदर एवं स्वच्छ बनाए रखने में काफी मददगार साबित हुआ। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। ताकि आने वाली पीढ़ी को हम सुंदर, स्वच्छ, वातावरण प्रदान कर सके। इस अवसर पर स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क विभिन्न प्रकार की प्रजाति के पेड़ पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed