फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   problem, colony problem, water drainage problem, drainage problem in bahadurgarh, bahadurgarh

साहब! छोटूराम नगर में बनाया था ‘सपनों का घर’ असुविधाओं से हुअा नारकीय जीवन

Mon, 18 Jul 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
problem, colony problem, water drainage problem, drainage problem in bahadurgarh, bahadurgarh
कालोनी की बदहाली पर रोष प्रकट करते यहां के लोग। - फोटो : bureau

विकास से महरूम डेढ़ दशक पहले से बसी कॉलोनी छोटूराम नगर की हालत बारिश ने और बिगाड़ दी है। यहां के हजारों लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बारिश के पानी कि निकासी के बंदोबस्त न होने से कॉलोनी के हालात बद से बदतर हो गए हैं। जगह-जगह गंदगी और पानी भरा है। वार्ड-9, 10 और 11 में बंटा छोटूराम नगर दिल्ली से सटे आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) से सटा हुआ है। कॉलोनी के अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्य प्रदेश मूल के निवासी हैं। कम आय वर्ग वाले (श्रमिक) ये लोग पिछले करीब 16 वर्षाें से कॉलोनी में छोटे-छोटे मकान बना कर रहे रहे हैं। अगर ये कहें कि औद्योगिक नगरी इनके कंधों पर है तो गलत नहीं। एमआईई की तमाम फैक्टरियां इनके सहारे ही चल रही हैं। मगर इस श्रमिक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं शून्य के बराबर हैं। विकास कार्य और सुविधाएं तो दूर यहां जो हालात बने हैं, उनको सुधारने में भी कोई दिलचस्पी नहीं लेता। ये लोग फिलहाल नारकीय जीवन जी रहे हैं। हालात कुछ ऐसे हैं कि कोई भी जन प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व शहरी की दूसरी कालोनियों के लोग यहां एक दिन भी नहीं गुजार सकते।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्रशासन को कोसा
कॉलोनी में निकासी के बंदोबस्त न होने के कारण आम दिनों में भी जगह-जगह गंदा पानी जमा रहता है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। एक निवासी ने बताया कि बारिश वाले दिन बहुत से लोग तो रात को ही फैक्टरी में रुक गए। अमर उजाला की टीम जब कॉलोनी में पहुंची तो लोगों ने अपनी कॉलोनी की बदहाली का दु:खड़ा रोया। प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को भी जमकर कोसा। लोगों ने कहा कि वोट लेने के लिए तो सभी कालोनी में आ जाते हैं, मगर काम कोई नहीं कराता। 
विज्ञापन


निकासी के बंदोबस्त नहीं
कॉलोनी की निवासी प्रवीण ने बताया कि निकासी के बंदोबस्त नहीं है। बारिश में हालात बिगड़ जाते हैं। शनिवार को बरसात हुई तो उनके मकान के भीतर तक पानी घुस गया। इस कारण बेहद परेशानी हुई। बार-बार पानी बाहर निकालना पड़ा। बच्चे भी घर में कैद होकर रह गए। प्रशासन इस ओर ध्यान दे और कॉलोनी में निकासी के बंदोबस्त कराए, ताकि यहां के हजारों लोगों को राहत मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक पल खतरे में
बीना देवी ने कहा कि उनके घर के बाहर कई 100 गज क्षेत्र में गड्ढा बना हुआ है। आठ फुट से अधिक गहरे इस गड्ढे ने दलदल का रूप ले रखा है। यहां के लोगों का एक-एक पल भी खतरे में गुजरता है। इसमें गिरने का डर बना रहता है। कुछ दिन पहले एक बच्ची भी इस में गिर गई थी। गनीमत रही थी कि उस पर किसी की नजर पड़ी और उसे सकुशल निकाल लिया गया, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।

बीमारियां फैल रहीं
नीकिता ने कहा कि कॉलोनी का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं जहां हालात सामान्य हो। हर जगह गंदगी और जलभराव है। यही कारण है कि यहां के बच्चे अक्सर बीमार रहते हैं। इस मौसम में मलेरिया और डेंगू आदि फैलने का खतरा बना रहता है, मगर इनसे बचाव के लिए कॉलोनी में कोई प्रबंध नहीं। गलियां कच्ची हैं, इसलिए जलभराव की स्थिति से निबटने के लिए खुद के खर्चे पर मिट्टी डलवानी पड़ती है। 


हो रहा है भेदभाव
आनंद सोनी ने कहा कि कॉलोनी को बसे डेढ़ दशक से अधिक हो गया। इसके बाद की तमाम कॉलोनियां विकसित हो गई, मगर उनकी कॉलोनी के साथ भेदभाव हो रहा है। मार्च-2014 में कालोनी को विकास कार्यों के लिए भी झंडी दिखा दी गई, मगर काम नहीं हो रहे। प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दें और यहां विकास कार्य कराए, ताकि यहां के लोगों को भी महसूस हो कि वे शहर में रह रहे हैं। 

ये भी हैं समस्याएं
पेयजल लाइन नहीं
सीवरेज लाइन नहीं
कोई डिस्पेंसरी नहीं
सरकारी स्कूल नहीं
गलियां पक्की नहीं
निकासी के पुख्ता बंदोबस्त नहीं
सफाई व्यवस्था भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed