फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Principal's post vacant, 100 employees waiting for salary

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्राचार्य का पद खाली, वेतन के इंतजार में 100 कर्मचारी

Mon, 22 May 2023 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Principal's post vacant, 100 employees waiting for salary
झज्जर। शहर के प्रतिष्ठित राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में एक मई से प्राचार्य का पद खाली पड़ा है। पिछले दिनों प्रदेश में 40 प्राचार्यों की प्रमोशन सूची जारी होने के बाद भी नेहरू कॉलेज को प्राचार्य नहीं मिला। इससे कॉलेज के स्टाफ का वेतन अटक गया है। फिलहाल राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करीब 2500 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

झज्जर जिले के दूबलधन, दुजाना और बादली स्थित कॉलेजों में नए प्राचार्य नियुक्त किए गए हैं जबकि जिला मुख्यालय के सबसे बड़े और सबसे पुराने राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में कोई प्राचार्य नहीं है। इस कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के 13 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। यहां प्राचार्य का पद सावित्री ढिल्लो की सेवा निवृत्ति के बाद एक मई से रिक्त पड़ा है। प्राचार्य ना होने के कारण महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय कार्य लंबित पड़े हैं। इसके अलावा शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को मिलाकर 100 से अधिक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। वरिष्ठ प्राध्यापकों की देखरेख में केवल सामान्य कार्य ही हो पा रहे हैं। कुछ स्टाफ सदस्यों ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन कॉलेजों के एक प्राचार्य
उधर राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ और राजकीय महाविद्यालय, बहू में भी कोई नियमित प्राचार्य नहीं है। राजकीय महाविद्यालय, मातनहेल के प्राचार्य डॉ रणवीर आर्य के पास इन दोनों कॉलेजों का प्रभार है। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय, छारा के प्राचार्य अशोक वर्मा के पास पहले चार कॉलेजों का प्रभार था। वे छारा के अलावा दुजाना, दूबलधन और गुरुग्राम के जटौली हेलीमंडी के प्राचार्य रहे। अब दुजाना में डॉ तराना को तथा दूबलधन में डॉ अनिता को प्राचार्य बनाया गया है जबकि बादली में अनुपमा यादव नई प्राचार्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed