फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   principal beat up eighth class student in school In Jhajjar, case was filed on complaint of victim

Jhajjar: प्रिंसिपल ने आठवीं कक्षा के छात्र की स्कूल में की पिटाई, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

Wed, 24 Jul 2024 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 24 Jul 2024 12:38 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में गांव बिलोचपुरा निवासी छात्र देव ने बताया कि मैं छुछकवास में स्थित ब्राईट मिशन स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र हूं। जब मैं अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था, तभी प्रिंसिपल नरेंद्र आया और पूछा की कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप में कौन-कौन है।

विज्ञापन
principal beat up eighth class student in school In Jhajjar, case was filed on complaint of victim
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के थाना बेरी के अंतर्गत आनेे वाले गांव छुछकवास में निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने आठवीं कक्षा के छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई करने के बाद छात्र ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव बिलोचपुरा निवासी छात्र देव ने बताया कि मैं छुछकवास में स्थित ब्राईट मिशन स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र हूं।

विज्ञापन


जब मैं अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था, तभी प्रिंसिपल नरेंद्र आया और पूछा की कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप में कौन-कौन है। तभी प्रिंसिपल ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारते हुए नीच गिरा दिया फिर कमर में थप्पड़ मारे।बाद में वह कक्षा से बाहर जाने लगा तो प्रिंसिपल ने उसका रास्ता रोक लिया और धमकी दने लगा। घटनाक्रम के बारे में मैंने परिजनों को बताई और पुलिस को लिखित में शिकायत दी।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
गांव छुछकवास में स्थित ब्राईट मिशन स्कूल के प्रिंसिपल ने आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट करने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। -अशोक कुमार, एएसआई छुछकवास चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed