{"_id":"6ae7ab911795a9ab810f9f80","slug":"prayed-for-the-long-life-of-their-children-in-salhawas-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-142003-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: साल्हावास में संतान की लंबी आयु की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: साल्हावास में संतान की लंबी आयु की कामना की
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के खोरड़ा, खानपुर, गोरिया, धनिरवास, साल्हावास, सासरोली और बिरोहड़ गांवों में रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना के लिए महिलाओं ने व्रत रखा।
महिलाओं ने घरों में चौक बनाकर अहोई माता की पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। परंपरा के अनुसार तारों के दिखाई देने पर पूजन कर व्रत खोला। इस दौरान महिलाओं ने अहोई माता को स्याऊ की माला पहनाई और गेहूं के दाने हाथ में लेकर कथा सुनी।
कामकाजी महिलाओं ने ड्यूटी के समय के अनुसार पूजन और कथा के लिए समय निकाला। अध्यापिकाओं ज्योति, सुदेश और बीना ने बताया कि परिवार और नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा।