फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Power was cut to 12 hours from the cable box fault, jhajjar news

केबल बाक्स में फाल्ट आने से 12 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 31 Dec 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएनजी 33के वी पावर हाउस में लगे केबल बाक्स में फाल्ट आने से शुक्रवार को क्षेत्र के काफी हिस्से की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। फाल्ट ठीक करने में बिजली कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 12 घंटे बिजली गायब रहने के कारण लोगों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

एचएनजी 33केवी पावर हाउस में झज्जर रोड 132 केवी पावर हाउस से बिजली सप्लाई होती है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे अचानक पावर हाउस में लगे 2 केबल बाक्स में फाल्ट आ गया। बाक्स फट गया और बिजली गुल हो गई। फाल्ट की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और फाल्ट ठीक करने के प्रयास किए। काफी प्रयास के बाद भी फाल्ट ठीक नहीं हुआ तो नए बाक्स की जरूरत महसूस हुई। आसपास व्यवस्था न होने के कारण यमुनानगर से बाक्स मंगवाए गए। इसके बाद कर्मचारियों ने बाक्स में के बल के कनेक्शन किए। शात 7 बजे तक कर्मचारी कार्य में लगे हुए थे, मगर काम पूरा नहीं हो सका था।
विज्ञापन

उधर, बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई थी। फाल्ट के कारण विवेकानंद नगर, धर्म विहार, परनाला, रेलवे रोड, एचएनजी कालोनी सहित कई कालोनियों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप थी। इन कालोनियों में लोगों के  घरेलू कामकाज नहीं हो पाए तो बाजारी क्षेत्र में व्यवसाय प्रभावित हो गया। लोग दिन बार बिजली आने का इंतजार करते रहें। उधर, सिटी-1 के एसडीई चंद्रप्रकाश ने कहा कि फाल्ट होते ही कर्मचारी उसे ठीक करने में लग गए थे। केबल बाक्स की आसपास व्यवस्था न होने के कारण समय काफी लग गया। कार्य अंतिम चरण में चल रहा है, रात 8 बजे से पहले बिजली आपूर्ति सुचारू होने की पूरी-पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed