{"_id":"5862bd0a4f1c1b8840eed063","slug":"power-corporation-s-notice-burned-holly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के नोटिस की जलाई होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के नोटिस की जलाई होली
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़।
बिजली निगम द्वारा नगर के लाइनपार क्षेत्र में लोगों को हाईटेंशन लाइन के नीचे बने मकानों को हटाने के नोटिस देने के विरोध में हाईटेंशन तार हटाओ संघर्ष समिति ने मंगलवार को पकौड़ा चौक पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर नोटिसों की होली भी जलाई गई। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वजीर राठी व पहलवान वीरेंद्र बुल्लड़ ने कहा कि मेहनत की कमाई से बनाए मकानों को हटाने के नोटिस देना बिजली निगम की नाइंसाफी है।
वक्ताओं ने कहा कि लाइनपार घरों के ऊपर से गुजर रही मौत रूपी हाईटेंशन तारें हटाने के बजाय उन मकानों को ही अवैध निर्माण बताकर उन्हें खाली करने का नोटिस देना गलत और तानाशाही फैसला है। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता से पूछा कि जब विधायक नरेश कौशिक ने सबसे पहले अपनी गली की हाईटेंशन तारें हटवाई थीं क्या तब भी निगम ने विधायक कौशिक व उस गली के मकान मालिकों को घर खाली करने के नोटिस दिए थे। उन्होंने कहा कि विधायक नरेश कौशिक लाइनपार क्षेत्र के साथ भेदभाव बरत रहे हैं।
बिजली निगम के नोटिस की प्रतियां जलाने के बाद वजीर सिंह राठी ने बिजली निगम से तुरंत मकान खाली करने के फरमान को वापस लेकर इन मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों को जल्द से जल्द हटवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि घरों के ऊपर हाईटेंशन लाइन होने की वजह से अब तक अनेक लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग झुलस चुके हैं या अपंग हो चुके हैं। लेकिन राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहरलाल व तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा सार्वजनिक रूप से कहे जाने के बावजूद हजारों घरों के ऊपर मौत की तरह मंडरा रही इन लाइनों को हटाने में बिजली निगम रुचि नहीं दिखा रहा। नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व अध्यक्ष रवि खत्री, पार्षद गुरदेव राठी व सिकंदर भी प्रदर्शनकारियों में शामिल थे।