{"_id":"66b17263683cbfc06c05d1f7","slug":"portal-will-open-again-for-graduation-admissions-from-14th-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112556-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक में दाखिलों के लिए 14 से फिर खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक में दाखिलों के लिए 14 से फिर खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन
झज्जर स्थित राजकीय स्नातकोतर नेहरु महा विद्यालय।
झज्जर। ओपन काउंसिलिंग होने के बाद भी कॉलेजों में दाखिले के लिए सीटें खाली रह गई हैं। इसलिए कॉलेजों में दाखिले को लेकर अब 14 अगस्त से फिर से पोर्टल खोला जाएगा इस पर स्नातक में प्रवेश के लिए दोबारा आवेदन किया जा सकता है।
पहले यूजी के दाखिले के लिए 3 से 30 जून के बीच फार्म मांगे गए थे। इसके बाद 4 जुलाई को दाखिलों को लेकर पहली मेरिट लिस्ट आई थी। 29 जुलाई को अंतिम ओपन काउंसिलिंग के बाद भी कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई थी। बहुत से युवा दाखिला लेने से वंचित रह गए थे। उनके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से दाखिला लेने के लिए फिर से मौका दिया गया है। उन कॉलेजों की सूची जारी कर दी गई है, जिनमें अभी भी सीटें खाली हैं। अब छात्र उन कॉलेजों में कोर्साें के लिए दोबारा आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।
आईटीआई भी खाली के लिए दोबारा फार्म मांगे
आईटीआई में दाखिलों के लिए भी एक बार फिर से पोर्टल को ओपन किया जाएगा। इससे पहले 7 से 25 जून तक दाखिलों के लिए फार्म अप्लाई किए गए थे। 8 अगस्त को उन सभी आईटीआई संस्थानों की सूची जारी कर दी जाएगी, जिनमें अभी भी खाली सीटें है। वे सभी छात्र 23 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं, जो भी छात्र किसी कारण से रह गए थे, उनको 23 अगस्त को ही ऑन दी स्पॉट दाखिला दिया जाएगा। 24 अगस्त को फीस जमा की जाएगी। 12 अगस्त को मेरिट कम रैंक कार्ड उपलब्ध किए जाएंगे, जिनके आधार पर जिला झज्जर की सभी आईटीआई में मेरिट के आधार पर आवेदकों के कागजात सत्यापन करने के उपरांत दाखिले दिए जाएंगे। ऑन द स्पॉट काउंसलिंग दिनांक 12 से 23 अगस्त तक सभी आईटीआई में मेरिट को आधार मानते हुए किए जाएंगे और फीस 12 से 24 अगस्त तक जमा की जाएगी। आवेदन के लिए इच्छुक आवेदक आईटीआई परिसर में 8 अगस्त से आकर अपना ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।