{"_id":"65b286b48b36e68a4803b51e","slug":"poonam-got-first-place-in-the-speech-competition-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107445-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भाषण प्रतियोगिता में पूनम ने पहला स्थान पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भाषण प्रतियोगिता में पूनम ने पहला स्थान पाया
Thu, 25 Jan 2024 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Jan 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि युवा शक्ति प्रजातंत्र के अहम प्रहरी की भूमिका निभाते हुए जीवन में आगे बढ़ें। वह वीरवार को राजकीय स्नातकोतर नेहरू महाविद्यालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। भाषण प्रतियोगिता में रावमावि झज्जर की पूनम ने पहला स्थान पाया।
उन्होंने लोकतंत्र में आस्था रखते हुए मतदाता शपथ भी दिलाई। युवा मतदाताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए। एसडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल कुमार ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने कहा कि देश-प्रदेश की सरकारें मतदाताओं के माध्यम से चुनी जाती हैं।
14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रावमावि झज्जर की छात्रा पूनम ने पहला,राजकीय उच्च विद्यालय मूंदसा की छात्रा साधना ने दूसरा और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूरावास की छात्रा वर्षा तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राउवि भटेडा के देवांश, रावमावि मुंडाहेड़ा की कोमल द्वितीय व तृतीय स्थान पर राजकीय माडल संस्कृति विद्यालय की छात्रा सोनिया रही। क्विज में राकवमावि अकेहड़ी मदनपुर की छात्रा निकिता प्रथम, रावमावि ढाकला की छात्रा रिया द्वितीय तथा रावमावि माछरौली की छात्रा ऋषिता तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
ब्लाक स्तर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में राकवमावि सिलानी की छात्रा प्राची ने पहला, रावमावि मुंडाहेड़ा के अनूप ने दूसरा स्थान तथा इसी स्कूल की छात्रा प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कालेज स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ के हर्षित और पवन ने प्रथम व द्वितीय तथा राजकीय कॉलेज छारा के आयान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डेक्लेमेशन प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ के छात्र हर्षित प्रथम, राजकीय कालेज दुजाना की सीमा ने दूसरा तथा राजकीय कालेज बहादुरगढ के पवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में सीएचएल राजकीय महाविद्यालय छारा की छात्रा रजनी ने प्रथम स्थान, राजकीय कालेज कुलाना की प्रियंका ने दूसरा तथा छारा कालेज की भूमिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को डीसी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
श्रेष्ठ बीएलओ का भी हुआ सम्मान
14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर झज्जर जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के बेस्ट बीएलओ का अवार्ड भी देकर प्रोत्साहित किया गया। डीसी ने बहादुरगढ़ विस क्षेत्र की बीएलओ पिंकी देवी, बादली विस क्षेत्र से बीएलओ जेबीटी शिक्षक श्री चंद्रभान और शिव कुमार, झज्जर विस क्षेत्र की बीएलओ बिमला देवी, बेरी विस क्षेत्र से सुनील कुमार और सुमनलता को सम्मानित किया।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर राजकीय स्नातकोतर नेहरू कालेज के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह, निर्वाचन कार्यालय की ओर से चुनाव नायब तहसीलदार सुनील डांगी, प्रवक्ता अशोक कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, चुनाव कानूूनगो मनोज कुमार, मनीष कुमार, वजीर सिंह, प्रोग्रामर अरुण कुमार मौजूद रहे।