फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution started increasing as Diwali approached

खराब स्तर पर पहुंच रही शहर में हवा, बढ़ रहा है एक्यूआई

Tue, 18 Oct 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Pollution started increasing as Diwali approached
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। हवाओं के कमजोर पड़ने से प्रदूषण में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को यह खराब स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को एक्यूआई 244 स्तर पर रहा। आने वाले एक सप्ताह तक इसमें राहत के आसार नहीं है।
ग्रेप के पहले चरण की पाबंदियां बहादुरगढ़ में 5 अक्तूबर से ही लागू कर दी गई है। अगले कुछ दिनों तक इसके लगातार खराब स्तर पर रहने की संभावना भी जताई जा रही है। हवा के खराब होते ही सीएक्यूएम (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी एंड मैनेजमेंट) ने दिल्ली एनसीआर की सभी एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है। एक दिन पहले रविवार को बहादुरगढ़ का एक्यूआई 236 था जबकि सोमवार को यह बढ़कर 244 पर पहुंच गया। आशंका जताई जा रही है कि अब आए दिन एक्यूआई ऊपर की ओर चढ़ेगा तो क्षेत्र में प्रदूषण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल करवाचौथ पर शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। ऐसे में लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जब करवाचौथ पर पटाखे जलने से नहीं रोक सके तो दिवाली पर किस तरह रोका जा सकेगा। एक्सपर्ट के अनुसार दिवाली पर पटाखों पर बैन को अब 4-5 साल हो चुके हैं। लोगों के पास पुराने पटाखे नहीं बचें है। ऐसे में अब जो पटाखे जलाए जा रहे हैं वह शहर में या तो अवैध रूप से बन रहे हैं या आ रहे हैं। पटाखों के शौकीनों का एक बड़ा वर्ग है और मुनाफाखोर इसी वर्ग का फायदा उठा रहे हैं। क्षेत्र में अवैध पटाखों को लेकर कोई सख्त कार्रवाई भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर प्रदूषण बढ़ना तय
बहादुरगढ़ क्षेत्र में पांच हजार के आसपास छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं जो लगातार प्रदूषण फैलाती हैं। इनके अलावा आने वाले दिनों में दीपावली का त्यौहार है। दीपावली पर पटाखे भारी मात्रा में चलाए जाएंगे। इससे प्रदूषण कम होने वाला नहीं है बल्कि दीपावली पर इसका स्तर एक्यूआई 300 से पार पहुंच जाएगा। ऐसे में बुजुर्गों, बीमार लोगों के लिए सांस लेना भी दूभर हो जाएगा। प्रशासन के लिए प्रदूषण को कम करना बेहद मुश्किल कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed