फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pollution level reduced due to strong winds, AQI reached 155

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज हवाओं से कम हुआ प्रदूषण का स्तर, 155 पहुंचा एक्यूआई

Thu, 11 Jan 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pollution level reduced due to strong winds, AQI reached 155
बहादुरगढ़। प्रदूषण की मार झेल रहे बहादुरगढ़ वासियों को बुधवार को काफी राहत मिली। बुधवार को बहादुरगढ़ में हवा की गति 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। तेज हवाओं के चलते एक्यूआई 155 पर रहा। प्रदूषण साफ हो गया और बहादुरगढ़ के लोगों ने साफ हवा में सांस ली। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण का स्तर कम रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पूर्व में 10 जनवरी को प्रदूषण कम होने की संभावना जताई थी। इस दिन प्रदूषण का स्तर 100 प्वाइंट कम हुआ और एक्यूआई ऑरेंज से येलो कलर में पहुंचा। बुधवार को यह सब हवा की गति तेज होने के कारण हुआ है। नए साल में अब तक लोगों प्रदूषण का स्तर बेहद खराब ही मिला है। 20 दिसंबर 2023 के बाद से हवा खराब स्तर या इससे नीचे के स्तर पर नहीं आई है। 20 दिसंबर को एक्यूआई 285 दर्ज हुआ था। इसके बाद ही यह एक्यूआई 301 से अधिक बना हुआ था। तेज हवाएं चलने की वजह से प्रदूषण से अब कुछ दिनों तक राहत बनी रहेगी। अगले दो से तीन दिनों में प्रदूषण ज्यादा नहीं बढ़ेगा। हवा की गति 10 से 16 किलोमीटर की रही। इससे आसमान मेें छाए धूल के कण साफ हो गए और लोगों को साफ ऑक्सीजन मिली। अभी हवा की स्पीड 8 से 14 और 10 से 16 की बनी रहेगी और लोगों को तेज हवा चलने से प्रदूषण से राहत मिलती रहेगी। कई दिनों से प्रदूषण कभी लाल रंग में तो कभी गहरे लाल रंग तो कभी ऑरेंज कलर में पहुंच रहा था। बुधवार को हवा चली तो यह पीले रंग मेें पहुंचा।
विज्ञापन



-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में बुधवार को हवा चलने के बाद साफ हुआ प्रदूषण।



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed