फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   political prpgram

कांग्रेस- इनेलो के घर हो रही खाली, भाजपा का बढ़ा कुनबा: मनोहरलाल

Sun, 14 Jul 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
political prpgram
फोटो 36 हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते सीएम मनोहरलाल। - फोटो : CharkhiDadri
लोकसभा चुनाव की जीत से गदगद सीएम मनोहर लाल शनिवार दोपहर बाद चरखी दादरी में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने पहुंचे। अनाज मंडी में आयोजित अभिनंदन समारोह के मंच से सीएम ने कांग्रेस और इनेलो पर जमकर तंज कसे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो का घर खाली हो रहा है और भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनके नाम पर अगर कार्यकर्ता वोट मांगेंगे तो जनाधार और नीचे खिसकेगा। वहीं, सीएम मनोहर लाल को काले झंडे दिखाने आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता विकास में चरखी दादरी की अनदेखी और जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं पर सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे थे।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजकर दस मिनट पर सीएम चरखी दादरी अनाज मंडी स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचे। आयोजन के दौरान कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ऐसा इतिहास रच दिया जो कभी सोचा ही नहीं गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा का पन्ना प्रमुख प्रदेश की सभी राजनैतिक पार्टियों में सबसे चौकन्ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी भाजपाइयों पर केवल एक आरोप लगाते थे और वो मोदी के नाम से वोट मांगने का था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेसी राहुल गांधी के नाम से वोट मांगेंगे तो उनका वोट बैंक और कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने में ही उलझी हुई है और भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता बढ़ाने में जुटा हुआ है। सीएम ने कहा कि पूरा हरियाणा मेरा घर है और यहां की ढाई करोड़ जनता मेरा परिवार।
विज्ञापन

कांग्रेसियों को धक्का-मुक्की के बाद बस में ले गई पुलिस
सीएम के दादरी पहुंचने से पहले ही हरियाणा कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत फौगाट के नेतृत्व में काले झंडे लेकर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते ही रोक लिया। उन्हें पुलिस ने वापस जाने की बात कही लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और बस में बैठाकर अपने साथ ले गए।

फोटो 27  कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा करते सीएम मनोहरलाल।

फोटो 27 कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा करते सीएम मनोहरलाल।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed