{"_id":"647f8ef26a1a1c33060a4ee7","slug":"policeman-and-son-injured-in-road-accident-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-388-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी और बेटा घायल
Wed, 07 Jun 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव रिवाड़ी खेड़ा के पास कार व मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इससे मोटरसाइकिल पर सवार हरियाणा के फरीदाबाद में तैनात एक पुलिसकर्मी व उसका चार वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसौदा थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में खरमाण गांव निवासी प्रवेश ने बताया है कि वह हरियाणा पुलिस में बतौर चालक फरीदाबाद में तैनात हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर चल रहे थे। वह अपनीशाम को अपने बेटे 4 वर्षीय जितेश के साथ मोटरसाइकिल से रिवाड़ी खेड़ा गांव की तरफ आए थे। जैसे ही वह रिवाड़ी खेड़ा गांव के मोड़ पर पहुंचे तो छारा गांव की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दोनों को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। प्रवेश ने बताया कि उन्होंने कार का नंबर पुलिस को दे दिया है। कार चालक बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन को चलाता आ रहा था। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।