फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police vigil on Haryana-Delhi borders for farmers' call to Delhi

किसानों के दिल्ली चलो आह्वान को लेकर हरियाणा-दिल्ली सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा

Wed, 25 Nov 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police vigil on Haryana-Delhi borders for farmers' call to Delhi
अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एडीजीपी संदीप खिरवार व मौके पर मौजूद डीसी व एसपी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। तीन कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित दिल्ली चलो के आह्वान के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को एडीजीपी एवं रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने उपायुक्त जितेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के साथ बहादुरगढ़ में बनाए गए नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी नाकों पर प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीजीपी एवं आईजी संदीप खिरवार ने बताया कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। यदि कोई कानून की अवहेलना करता है तो उस पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ रोहद टोल प्लाजा, जाखौदा मोड़, नया गांव चौक सहित सेक्टर-9 मोड़ पर दिल्ली सीमा का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिल्ली सीमा पर प्रशासन की पारखी नजर : उपायुक्त
उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने निरीक्षण के दौरान बताया कि देश की राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ शहर से दिल्ली की कनेक्टिविटी पर प्रशासन की पैनी नजर है। जिले में धारा 144 लागू करते हुए दिल्ली सीमा पर बनाए गए नाकों पर दिन-रात मॉनिटरिंग हो रही है और किसी भी किसान संगठन प्रतिनिधि को दिल्ली की ओर रुख न करे, इसके लिए पूरी सजगता बरती जा रही है। आमजन की सुविधा के लिए ट्रेवल एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 26 व 27 नवंबर 2020 को सड़क द्वारा हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले स्थानों पर यातायात अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बिना कारण के लोग दिल्ली की ओर न जाएं। बहादुरगढ़ से वाया टिकरी बार्डर जाने वाले आमजन इस मार्ग का प्रयोग करने से बचें। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से जरूरत पड़ने पर अन्य वैकल्पिक मार्ग भी जन सुविधा के लिए बनाए गए हैं, जिनका उपयोग भारी व हलके वाहन कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा प्रबंधों का प्राथमिक उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना है। किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने व सार्वजनिक शांति बनाए रखने, यातायात व सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों के कामकाज को सुविधाजनक सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण लागू होने वाले निर्देशों को भी ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किया जा सकता है यातायात डायवर्ट : एसपी
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि पुलिस विभाग को मिली सूचनाओं के अनुसार दिल्ली जाने के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों द्वारा विभिन्न बॉर्डर प्वाइंट्स से होते हुए दिल्ली में प्रवेश करने की संभावना है। बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर और नजफगढ़ रोड पर पर्याप्त सुरक्षा बल नाके लगाकर तैनात किया गया है। दिल्ली में प्रवेश करने वाले बॉर्डर प्वाइंट्स पर आमजन के लिए यातायात को मोड़ा जा सकता है। ऐसे में आमजन की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए हैं।

ये अधिकारी रहे मौजूद : बहादुरगढ़ में नाकों का निरीक्षण करने के दौरान एडीसी जगनिवास, आरटीए सचिव अशोक बंसल, एसडीएम बहादुरगढ़ हितेंद्र शर्मा, सीटीएम प्रवीण कुमार, डीएसपी राहुल देव, डीएसपी अशोक कुमार, डीएसपी पवन शर्मा, डीएसपी रणबीर सिंह व लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता केएस पठानिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी
मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed