{"_id":"66eb6d5f3bfd5b0bb205e194","slug":"police-supervisor-tested-the-security-arrangements-bahadurgarh-news-c-198-1-rew1001-209505-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस पर्यवेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस पर्यवेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को परखा
Thu, 19 Sep 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण करते पुलिस पर्यवेक्षक राहुल कटाक
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के लिए 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल कटाके को रेवाड़ी का पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस पर्यवेक्षक ने मंगलवार को जिला पुलिस अधिकारियों के साथ कोसली विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील बूथों और नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था के लिए बनाई गई रणनीति पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की।
पुलिस पर्यवेक्षक राहुल कटाके ने डीएसपी कोसली विद्यानंद और संबंधित थाना प्रभारी की टीम के साथ कोसली विधानसभा क्षेत्र संवेदनशील बूथ और नाकों का निरीक्षण किया।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव पाल्हावास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव गुरावड़ा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांव छव्वा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव भाखली और कोसली क्षेत्र से लगते अंतर जिला नाकों को भी चेक किया। इस दौरान थाना कोसली और रोड़हाई के थाना प्रबंधक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने बूथों पर किए गए इंतजामों, कर्मचारियों के रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती, मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, निगरानी समेत चुनाव प्रबंधन आदि की जानकारी ली। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस पर्यवेक्षक ने मतदान के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था भी परखी। उन्होंने कहा चुनाव के दौरान सभी जवानों को सतर्क रहना होगा। इसके बाद उन्होंने कोसली क्षेत्र से लगते अंतर जिला नाकों को भी चेक किया। नाकों पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने नाकों पर लगाए गए रजिस्टर को भी चेक किया।