फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police organised awareness programme to prevent drug abuse and crime

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा व अपराध से बचाने के लिए पुलिस ने किया जागरूक कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police organised awareness programme to prevent drug abuse and crime
फोटो : 25डीएसपी सुरेंद्र श्योराण लोगों से बातचीत करते। संवाद
बावल। कस्बे में डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने दुकानदारों और गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

डीएसपी ने कहा कि पुलिस सभी नागरिकों की सुरक्षा के प्रति मित्रवत दृष्टिकोण रखती है और आमजन को अपने आसपास होने वाली आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस से साझा करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अक्सर छोटी-छोटी गलतियों के बाद व्यक्ति बड़ा अपराधी बन जाता है। उन्होंने विशेष रूप से शहर में तेजी से फैलते नशे पर चिंता व्यक्त की और कहा कि नशे के कारण अधिकतर युवा अपराध की ओर प्रवृत्त हो जाते हैं। नशा समाज में दीमक की तरह फैलता है और परिवारों को बर्बाद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने उपस्थित नागरिकों से अपील की है कि वे नशे और अपराध से जुड़े मामलों में जागरूक बनें और अपने सहयोग से युवाओं को सही राह पर लाने में मदद करें।
इस अवसर पर बाजार के कई दुकानदार और अन्य नागरिक भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस की पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के जागरूक कार्यक्रम समाज में सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने में सहायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed