फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police of Mahila police station with Durga Shakti commanded to follow traffic rules on roads

बिना मास्क लगाए मिले वाहन चालकों के पुलिस ने काटे चालान

Tue, 24 Nov 2020 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police of Mahila police station with Durga Shakti commanded to follow traffic rules on roads
दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के जा रही मां-बेटी को रोकती महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। मैं स्टाफ से हूं जी, यहीं परनाला गांव से आई हूं...! जी हां, मंगलवार को पुलिस ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जब सख्ती बरतनी शुरू की तो वाहन चालक इसी तरह की दुहाई देते दिखे। लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और सभी के चालान काट दिए। इसके साथ ही उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने व कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल जरूरी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सरकारी आदेशों का पालन करवाने के लिए पुलिस ने एक दिन की नरमी बरतने के साथ दूसरे दिन खूब सख्ती बरती। ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ पूरा महिला थाना सड़कों पर रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने जहां ड्रेन पर बनी सड़क पर यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए मोर्चा संभाला तो वहीं ट्रैफिक पुलिस भी रोहतक-दिल्ली मार्ग पर कार्रवाई करती रही। महिला पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ चौपहिया वाहन चालकों भी चालान काटे। इनमें अधिकतर चालान बिना मास्क, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के थे।
विज्ञापन

विवेकानंद नगर के नजदीक मोर्चा संभाल रही दुर्गा शक्ति व महिला थाना पुलिस की टीमों ने कई ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा, जो बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे थे। इनमें न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी काफी संख्या में रहीं। महिला पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो बाद में वाहन चालक छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और धड़ाधड़ चालान किए। साथ ही भविष्य में घर से मास्क लगाकर निकलने व कार में बैठने पर चालक से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखकर वापस मुड़ते रहे वाहन चालक
मंगलवार को पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करवाने और मास्क जरूर पहनने को लेकर सख्ती बरतनी शुरू की तो अधिकतर वाहन चालक पुलिस को देखकर ही वापस मुड़ गए। वे दूसरे रास्तों से बचकर निकलने की कोशिश करने लगे। जो भी पुलिस के हाथ लगा, पुलिस ने किसी को भी नहीं बख्शा।
कई दिल्ली व हरियाणा पुलिस कर्मचारी भी फंसे
सड़कों पर मास्क का इस्तेमाल व यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए मोर्चा संभाल रही महिला पुलिस ऐसे वाहन चालकों से भी रूबरू हुई, जोकि हरियाणा व दिल्ली पुलिस से संबंध रखते हैं। पकड़े जाने पर सभी ने अपनी वर्दी की दुहाई दी, लेकिन महिला पुलिस कर्मचारियों ने किसी की भी नहीं सुनी।

ट्रैफिक एएसआई रितु ने बताया कि शहर की सड़कों पर लोग बिना मास्क के निकल रहे हैं, जोकि बेहद ही खतरनाक है। इन दिनों कोरोना वायरस ज्यादा फैल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने घरों से मास्क लगाकर निकलें। मास्क न लगाने वालों और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। यह लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed