{"_id":"5e7cb6ce8ebc3e711a36c0d4","slug":"police-maked-aware-to-peoples-about-not-gather-bahadurgarh-news-rtk548434335","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक हुक्का न पीने और ताश न खेलने को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक हुक्का न पीने और ताश न खेलने को लेकर किया जागरूक
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
हुक्का पीने वालों को जागरूक करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Bahadurgarh
Link Copied
देश में फैले कोरोना वायरस की संकट की घड़ी में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपना योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को उपस्वास्थ्य केंद्र याकूबपुर पर पोस्टेड बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी राकेश कुमार, राजबाला और सुनीता देवी ने गांव गांव घूमकर लोगों को इकट्ठे हुक्का न पीने और ताश न खेलने के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
राकेश कुमार ने उपस्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी गांव याकूबपुर, दादरी तोये, नंगला, कुतानी, कुकड़ोला, मुनिमपुर और ढाणी में सरपंचों के साथ मिलकर गांव में कोरोना आपदा कमेटी का गठन करवाया। यह गांव में कोरोना के बचाव के बारे मे लोगों को जागरूक करेगी और इससे बचाव की सावधानी बताएगी। राकेश कुमार ने लोगों को बताया कि गांव में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी है। एक जगह बैठकर हुक्का नहीं पीना और न ताश खेलना है। उन्होंने लोगों को समझाया कि प्रधानमंत्री के आदेश के बाद हमें 21 दिन घरों में ही रहना है और बहुत ही जरूरी काम से यदि बाहर जाना भी पड़े तो हमें मास्क का प्रयोग करना है। पास बैठते समय कम से कम डेढ़ से दो मीटर की दूरी बनाए रखनी है। उन्होंने आगे भी ग्रामीणों को बताया कि हमें खांसते या छींकते समय मुंह पर कपड़ा रखना है और भीड़ में नहीं जाना है। राकेश कुमार ने बताया कि इस बारे में घबराने या हड़बड़ाहट की जरूरत नहीं है। बस सावधानी रखकर अपना बचाव कर सकते हैं। इस दौरान कोई भी अफवाह फैलाने से बचें। इस मोके पर राजबाला, सुनीता देवी के अलावा सुनीता, प्रेम और कौशल्या भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।