{"_id":"620d39fbe68e7953ed7962f1","slug":"police-made-sense-of-security-by-living-among-people-jhjhar-news-rtk6386247132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लोगों के बीच रहकर सुरक्षा का अहसास कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लोगों के बीच रहकर सुरक्षा का अहसास कराया
विज्ञापन
झज्जर। उपस्थिति दिवस जिला पुलिस की टीमों ने लोगों के बीच रहकर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिला भर में विशेष नाके लगाकर व गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग की। वहीं विभिन्न टीमों ने जनसंपर्क अभियान चलाकर आमजन के रूबरू होते हुए पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराई।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा बुधवार को डे डोमिनेशन के तहत विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस ने सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक विशेष दृश्यता दिवस के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीमों ने आमजन को कोरोना संक्रमण के प्रति सजग रहने व संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने व अन्य आवश्यक सावधानियां रखने के लिए जागरूक किया। जनसंपर्क के दौरान रूबरू होते हुए पुलिस की विभिन्न टीमों ने आमजन को इमरजेंसी में त्वरित पुलिस सहायता के लिए लगातार 24 घंटे उपलब्ध डायल 112 हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया गया। विशेष नाके व गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच भी की गई। थाना, चौकी व पुलिस लाइन में मौजूद अधिकतर पुलिस बल को पैदल गश्त व नाकों पर तैनात किया गया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स, बाजार, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया।
वर्जन
पुलिस लोगों की सुरक्षा व जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के स्तर पर सुरक्षा के हरसंभव प्रयास जारी है। बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त व मौजूदगी बढ़ाई गई है। पीसीआर, राइडर निरंतर गश्त कर रही है।
विज्ञापन
- वसीम अकरम, एसपी, झज्जर।