फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   police car met with an accident, one died, jhajjar

पीसीआर को कैंटर ने मारी टक्कर, एक पुलिस कर्मी की मौत

Fri, 29 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
police car met with an accident, one died, jhajjar
दर्घटना - फोटो : bureau
झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर बुधवार देर रात गांव अमादलपुर के पास गश्त पर तैनात एक पीसीआर को टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसमें पुलिस के एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। टक्कर मारकर कैंटर चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



27 जुलाई की रात को थाना झज्जर के अंतर्गत कुलाना पुलिस चौकी के क्षेत्र में पीसीआर 5 गश्त पर तैनात थी। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक रणधीर सिंह के नेतृत्व में सिपाही नरेंद्र चालक सहित मुख्य सिपाही धर्मवीर सिंह व युद्धवीर सिंह जिप्सी गाड़ी में तैनात थे। रात एक बजे पीसीआर नंबर 5 गांव माछरौली व कुलाना के बीच गांव अमादलपुर के पास गश्त पर तैनात थी, तभी तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने पीसीआर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीसीआर का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पीसीआर के पीछे बैठे हवलदार धर्मवीर और युद्धवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को गंभीर हालत में झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इस दौरान पीजीआई पहुंचने से पहले ही धर्मवीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मवीर की मौत की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बाद में गमगीन माहौल में धर्मवीर के गांव नांगल काठा जिला महेंद्रगढ़ में विभागीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसपी जशनदीप सिंह ने स्वयं गांव में जाकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक और अन्य सहायता उपलब्ध करवाने की बात कही।

कैंटर का लगा पता, जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कैंटर चालक के संबंध में भी पता लगा लिया है। जल्द ही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

1991 में हुआ था पुलिस में भर्ती
मृतक धर्मवीर वर्ष 1991 में पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। करीब 47 वर्षीय धर्मवीर के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की है। दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं।


गमगीन माहौल में विभागीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
मृतक धर्मवीर का उसके गांव नांगल काठा जिला महेंद्रगढ़ में विभागीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के अलावा अन्य साथी कर्मचारी और अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नम आंखों से जवान को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरा डीएसपी नारनौल राजेश कुमार, जिला निरीक्षक सतपाल सिंह, कुलाना चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी गहली थाना सदर नारनौल रति राम, पुलिस पीआरओ चमन लाल व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed