फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police brought the wanted accused on production warrant

झज्जर-बहादुरगढ़: वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police brought the wanted accused on production warrant
बहादुरगढ़। जान से मारने की मंशा से अस्पताल की दीवार कूदकर पुलिस की गाड़ी की तरफ बढ़ना व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस एक वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी सोनीपत जिले का निवासी है। अपराध जांच शाखा-1 बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी युवक अशोक प्रधान आपराधिक गिरोह से संबंध रखता है। उसको प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष 22 अप्रैल को दिल्ली के गांव सुलतानपुर डबास निवासी नवीन उर्फ बाली को एक आपराधिक मामले में अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ ले गई थी। आरोपी की सुरक्षा के अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आरोपी नवीन उर्फ बाली को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची तो अचानक अस्पताल के साथ लगती सड़क की तरफ की दीवार से तीन लड़के अपने हथियार लिए हुए पुलिस की गाड़ी की तरफ बढ़े। वे फायर करने के लिए गाड़ी की तरफ आ रहे थे। तभी पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की तो एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उनमें से दो आरोपी मौका से भागने में कामयाब हो गए। इसी मामले में अपराध जांच शाखा शुक्रवार को मामले के वांछित आरोपी जिला सोनीपत के गांव दुबेटा के निवासी राजेश उर्फ राकेश को दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट लाई है। न्यायालय से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद फिर से न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed