फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   APO of Panipat DC office arrested by ACB team for bribe

Haryana: पानीपत डीसी कार्यालय का एपीओ रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Tue, 01 Jul 2025 07:06 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 01 Jul 2025 07:06 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में डीसी कार्यालय का कर्मचारी घूस लेते पकड़ा गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
APO of Panipat DC office arrested by ACB team for bribe
सहायक परियोजना अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एडीसी कार्यालय में तैनात सहायक परियोजना अधिकारी (एपीओ) ईश्वर सिंह को जिला सचिवालय स्थित कार्यालय से 1.75 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बांध गांव के ठेकेदार बालकिशन से 18 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में करीब दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार 15 हजार रुपये दो दिन पहले दे चुका था।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने केस दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद एडीसी कार्यालय के साथ डीसी और तहसील कार्यालय में भी हड़कंप की स्थिति रही। एसीबी आरोपी से इस मामले में संलिप्त अधिकारी व दूसरे कर्मचारियों के बारे में भी जानने लगी है। एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ठेकेदार बालकिशन की शिकायत के आधार पर अपनी टीम के साथ मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जिला सचिवालय पर पहुंचे।
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में टीम ने ठेकेदार को रिश्वत के लिए 1.75 लाख रुपये को पाउडर लगाकर दिया। ठेकेदार बालकिशन एपीओ ईश्वर सिंह के कार्यालय में पहुंचे। यहां उनको रिश्वत के पैसे देकर एसीबी की टीम को इशारा कर दिया। टीम ने एपीओ ईश्वर सिंह को उनके कार्यालय में ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार बालकिशन ने बताया कि उन्होंने बांध गांव में खेतों के खाल (पानी पक्के नाले) बनाए थे। उनके करीब 18 लाख रुपये के दो बिल थे। एपीओ ईश्वर सिंह ने बिल पास करने की एवज में दो लाख रुपये की मांग की। उन्होंने आठ लाख रुपये का एक बिल पास कर दिया था। अब करीब 9.65 लाख रुपये का बिल बाकी था। उसने एपीओ ईश्वर सिंह को दो दिन पहले 15 हजार रुपये दिए थे। 1.75 लाख रुपये मंगलवार को देना तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed