फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police alert on the possibility of farmers and people from Haryana going to Delhi in support of wrestlers

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवानों के समर्थन में हरियाणा से किसानों व लोगों के दिल्ली जाने की आशंका पर पुलिस अलर्ट

Fri, 05 May 2023 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Police alert on the possibility of farmers and people from Haryana going to Delhi in support of wrestlers
बहादुरगढ़। पहलवानों के समर्थन में हरियाणा से भारी संख्या में खाप पंचायतों से जुड़े लोगों-किसानों के दिल्ली जाने की आशंका के चलते बहादुरगढ़ पुलिस अलर्ट पर रही। टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहन की जांच पड़ताल की गई। इसके बाद ही उसे दिल्ली में एंट्री दी गई। बहादुरगढ़ के दो-तीन थानों और आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र चौकी की पुलिस के कर्मचारी टिकरी बॉर्डर पर दिन भर डटे रहे। पुलिस चेकिंग के दौरान कुछ-कुछ समय के लिए जाम भी लगता रहा, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने सुचारू करवाया। बहादुरगढ़ से होकर जाने वाली मुख्य सड़क नेशनल हाइवे नंबर-9 पर टिकरी बॉर्डर पर दिन भर बहादुरगढ़ पुलिस डटी रही। हर वाहन की बारीकी से जांच की गई। भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। दिल्ली में एंट्री करने वाले एक-एक वाहन की जांच के बाद ही उसे जाने दिया गया।
विज्ञापन


पांच स्थानों पर लगाए गए नाके
हरियाणा पुलिस की तरफ से दिल्ली-हरियाणा के चार बॉर्डरों पर नाके लगाए गए हैं। कई पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। इनमें झाड़ौदा बॉर्डर, सेक्टर-9 मोड़, निजामपुर बॉर्डर, कानौंदा-दिल्ली बॉर्डर के अलावा टिकरी बॉर्डर शामिल हैं। टिकरी बॉर्डर पर 30 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस ने टिकरी बॉर्डर से ऐसे किसी वाहन को वापस नहीं लौटाया, जो दिल्ली में पहलवानों के समर्थन के लिए निकला था।
विज्ञापन


तीन डीएसपी व दो एसएचओ रहे तैनात
बहादुरगढ़ या आसपास के जिलों से टिकरी बॉर्डर के रास्ते पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जाने वाले वाहनों की जांच के लिए तीन डीएसपी को तैनात किया गया है। इनमें डीएसपी अरविंद दहिया, पवन शर्मा, गुलाब सिंह शामिल हैं, जबकि आसौदा थाना प्रभारी जसबीर सिंह व थाना शहर प्रभारी अशोक दहिया को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही उन्हें दिल्ली में जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी पेशा वाले लोगोंं को हुई परेशानी
दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में यहां से जाने वाले लोगों को रोकने के लिए पुलिस तैनात रही। हालांकि बहादुरगढ़ से दिल्ली में नौकरी पेशा और अन्य स्थानों के लिए काम से जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed