फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   PMFME scheme is proving helpful for the unemployed: DC

बेरोजगारों के लिए मददगार साबित हो रही पीएमएफएमई योजना : डीसी

Sat, 04 Feb 2023 06:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
PMFME scheme is proving helpful for the unemployed: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना ,पीएमएफएमई बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में मददगार साबित होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव के दौरान विभिन्न योजनाओ के तहत व्यक्तिगत तौर पर पुरुष, महिला, किसान उत्पादन संगठन, स्वयं सहायता समूह व सहकारी समिति ऋण योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह को मशीन की खरीद के लिए प्रत्येक सदस्य के हिसाब से 40 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए 35 प्रतिशत अनुदान पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। खाद उद्योग जैसे बेकरी, आटा मिल, सरसों तेल मिल, मसाले, मिठाई, जूस, पेठा, पापड़, फ्रूट, जैम, शहद, मशरूम, बिस्किट, केक, पिज्जा, सॉस, चिप्स, नमकीन, गजक, गुड़, आचार व मखाना आदि से संबंधित खाद्य पदार्थ को बनाने व उत्पादन की यूनिट लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपए तक का ऋण दिया जाता है, जिसमें 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है। इससे संबंधित जानकारी के लिए एमएसएमई सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed