फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Players of Haryana team selected for National Games

Sports: नेशनल गेम्स के लिए हरियाणा की टीम का हुआ चयन, दो अक्टूबर से गुजरात में शुरू होंगे मुकाबले

Sat, 17 Sep 2022 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 09:11 PM IST
सार

टीम में हरियाणा के 6 पुरुष और 6 महिला तैराकों का चयन हुआ है। दो अक्टूबर से गुजरात में मुकाबले शुरू होंगे। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि सीनियर नेशनल स्वीमिंग में हरियाणा के तैराकों ने तीन गोल्ड और दो कांस्य पदक हासिल किए थे। 

विज्ञापन
Players of Haryana team selected for National Games
राष्ट्रीय खेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल गेम्स के लिए हरियाणा की तैराकी टीम के तैराकों का चयन हो गया है। प्रदेश के 12 तैराक नेशनल गेम्स में भाग लेंगे। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि नेशनल गेम्स इस बार गुजरात में 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


अनिल खत्री ने बताया कि नेशनल गेम्स में स्वीमिंग स्पर्धाएं 2 से 8 अक्टूबर तक होंगी। इसके लिए हरियाणा के 12 तैराकों का चयन किया गया है। पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में 6-6 तैराक भाग लेंगे। पुरुष वर्ग में दिग्विजय, हर्ष सरोहा, प्रियांशु महाजन, पुनीत राणा, वंश पानू और वीर खटकड़ का चयन किया गया है।
विज्ञापन


दिग्विजय 50 मीटर बटरफ्लाई, हर्ष सरोहा 50, 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई, प्रियांशु महाजन और वीर खटकड़ 50 और 100 मीटर फ्री स्टाइल पुनीत राणा और वंश पानू 50 और 100  मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक में हरियाणा की दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महिला वर्ग में भारती, दिव्या सतीजा, लीजा फौगाट, साम्या शिंगारी, समृद्धि विरमानी और यशिका रावत का चयन किया गया है। भारती और लीजा फोगाट 50 और 100 मीटर बैकस्ट्रॉक, दिव्या सतीजा 50 और 100 मीटर बटरफ्लाई और 50 और 100 मीटर फ्री स्टाइल, साम्या शिंगारी 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक, समृद्धि विरमानी 200 और 400 मीटर फ्री स्टाइल और याशिका रावत 50,100 और 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक में हरियाणा की तरफ से दावेदारी पेश करेंगी।


अनिल खत्री ने बताया कि सीनियर नेशनल स्वीमिंग में भी हरियाणा के तैराकों ने तीन गोल्ड और दो कांस्य पदक हासिल किए थे। इससे पहले जूनियर नेशनल में भी दो नए नेशनल रिकॉर्ड बनाकर हरियाणा के तैराकों ने मेडल हासिल किए थे। उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स में हरियाणा के तैराक सबसे अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed